{"_id":"60dee19b8ebc3eff1c7cc124","slug":"sam-curran-takes-england-bowling-first-vs-sri-lanka-in-2nd-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs SL: सैम करन का 'पंजा', इंग्लैंड ने वन-डे सीरीज पर किया कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs SL: सैम करन का 'पंजा', इंग्लैंड ने वन-डे सीरीज पर किया कब्जा
Fri, 02 Jul 2021 03:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 02 Jul 2021 03:21 PM IST
सार
- इंग्लैंड ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया
- सैम करन ने अपने वनडे करियर में पहली बार मैच में पांच विकेट लिए
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई। सैम करन ने अपने वनडे करियर में पहली बार मैच में पांच विकेट लिए। करन ने 48 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाला श्रीलंका धनंजय डिसिल्वा के 91 और दासुन शनाका के 47 रन के बावजूद नौ विकेट पर 241 रन ही बना पाया।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने 43 ओवर में दो विकेट पर 244 रन बनाकर 42 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की। जैसन रॉय (60) और जॉनी बेयरस्टॉ (29) ने पहले विकेट के लिये 76 रन जोड़े जबकि बाद में रूट (नाबाद 68) और मोर्गन (नाबाद 75) ने तीसरे विकेट के लिये 140 रन की अटूट साझेदारी की। करन ने अपने घरेलू मैदान पर नयी गेंद की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। उन्होंने अपनी पहली नौ गेंदों पर ही तीन विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 21 रन कर दिया था। धनंजय डिसिल्वा की पारी से श्रीलंका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।
विज्ञापन
डरहम में मंगलवार को नाबाद 79 रन बनाने वाले रूट ने अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रखी लेकिन मॉर्गन की पारी का अतिरिक्त महत्व है। वह पिछले 10 महीने और 15 पारियों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 रन तक नहीं पहुंचे थे लेकिन यहां उन्होंने फॉर्म में वापसी की। उनकी पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल है। तीसरा वनडे चार जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
विज्ञापन