फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Salman Butt wants to see Shikhar Dhawan and Ajinkya Rahane in ODI World Cup 2023 said Team India needs him

World Cup: इस ओपनर को विश्व कप में देखना चाहता है यह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, कहा- टीम इंडिया को उनकी जरूरत

Sun, 06 Aug 2023 01:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Aug 2023 01:55 PM IST
सार

2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन टीम ट्रॉफी से दूर रही है। नॉकआउट चरण में बेहतर प्रदर्शन करने में असफल होना एक ऐसी चीज है जिसकी कीमत भारत को बार-बार चुकानी पड़ी है।

विज्ञापन
Salman Butt wants to see Shikhar Dhawan and Ajinkya Rahane in ODI World Cup 2023 said Team India needs him
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले आगामी वनडे विश्व कप में अपने आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने उतरेगा। भारत पिछली बार 2013 में कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीता था। तब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। 2013 के बाद से भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन टीम ट्रॉफी से दूर रही है। नॉकआउट चरण में बेहतर प्रदर्शन करने में असफल होना एक ऐसी चीज है जिसकी कीमत भारत को बार-बार चुकानी पड़ी है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने सुझाव दिया है कि भारत को इस साल मेगा इवेंट में युवा खिलाड़ियों के बजाय अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करना चाहिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सलमान बट ने सुझाव दिया है कि ओपनिंग स्लॉट के लिए शिखर धवन स्थायी बल्लेबाज हो सकते हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल में से कोई एक उनके साथ ओपनिंग कर सकता है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''भारत को शीर्ष पर शिखर धवन की जरूरत होगी। मुझे दाएं हाथ के बल्लेबाजों में से कोई भी शीर्ष क्रम का बल्लेबाज नहीं दिखता, जो उनके जितना अच्छा ओपनिंग कर सके। शिखर और गिल ओपनिंग कर सकते हैं। रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर आ सकते हैं या रोहित और शिखर ओपनिंग करें।''
विज्ञापन


बट ने रहाणे को भी वनडे में चुनने की वकालत की
बट ने कहा, ''भारत को विश्व कप में अनुभव की आवश्यकता होगी। उन्हें नंबर छह पर भी एक खिलाड़ी की आवश्यकता है। या तो वह केएल राहुल या अजिंक्य रहाणे हैं। जब दबाव होता है, तो युवा लड़खड़ाते हैं। आपको अनुभव की आवश्यकता होती है।'' बट आईपीएल में रहाणे के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और वह उन्हें वनडे टीम में देखना चाहते हैं। रहाणे ने अपना पिछला वनडे 2018 में खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन और रहाणे भारतीय टीम की योजनाओं में नहीं
भारतीय टीम में धवन की वापसी एक दूर के सपने जैसी लगती है क्योंकि यह बल्लेबाज लंबे समय से टीम से बाहर चल रहा है। वहीं, कप्तान रोहित और सलामी बल्लेबाज गिल लगातार टीम का हिस्सा बने हुए हैं। धवन भारतीय टीम प्रबंधन की योजनाओं से बाहर हैं। यही हाल अजिंक्य रहाणे के साथ है। वह सीमित ओवरों की योजनाओं में नहीं है। ऐसे में इस बात की उम्मीद कम ही है कि सलमान बट की पसंद को फैंस विश्व कप में देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed