{"_id":"7cde1ae6-c388-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sakshi-dhoni-tweets-kuch-toh-log-kahenge-logo-ka-kaam-hai-kehna","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग पर है साक्षी धोनी की नजर... खोले राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग पर है साक्षी धोनी की नजर... खोले राज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह का नाम आने के बाद पहली बार धोनी की पत्नी साक्षी ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
ट्विटर पर साक्षी ने आईपीएल के मैच में विंदू दारा सिंह के साथ उनकी तस्वीर पर जवाब दिया है। साक्षी ने ट्वीट में लिखा है कि 'कुछ तो लोग कहेंगे..लोगों का काम है कहना'।
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी सवालों के घेरे में हैं।
आईपीएल के दौरान दो मैचों में विंदू और धोनी की पत्नी साक्षी एक पास बैठे देखे गए हैं। दोनों की इस एक तस्वीर ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।
इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले पर धोनी की पत्नी साक्षी से पूछताछ हो सकती है लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच धोनी की पत्नी साक्षी से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर सकती है।
दरअसल 6 अप्रैल को विंदू चेन्नई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान साक्षी के ठीक पास वाली कुर्सी पर बैठे थे। इसके बाद विंदू 5 मई को मुंबई में भी हुए मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले के दौरान साक्षी के संग दिखे थे।
विज्ञापन