{"_id":"a2120ee502390a5c8fb61f30d643631a","slug":"sahin-played-his-last-test-match-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में क्रिकेट को अलविदा कहेंगे सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई में क्रिकेट को अलविदा कहेंगे सचिन
एजेंसी/दिल्ली
Updated Sat, 12 Oct 2013 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने गृहनगर मुंबई में अपना 200 वां टेस्ट खेलकर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगें।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि सचिन की विदाई मुंबई से ही होगी। वह अपना 200 वां और आखिरी टेस्ट मुंबई में ही खेलेंगें।
पिछले कुछ समय से मुंबई और कोलकाता के बीच मेजबानी को लेकर अटकलें चल रहीं थीं। लेकिन मास्टर ब्लास्टर ने अपना 200 वां टेस्ट मुंबई में खेलने का आग्रह बीसीसीआई से किया था जिसे बोर्ड ने सहर्ष मान लिया।
बीसीसीआई की दौरा एवं कार्यक्रम निर्धारण समिति के प्रमुख राजीव शुक्ला ने कहा कि सचिन की इच्छा का सम्मान करते हुए यह मैच मुंबई में ही कराया जाएगा।
आगामी मंगलवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के आयोजन स्थलों के नाम तय कर दिए जाएंगे। शुक्ला ने साथ ही कहा कि बोर्ड सचिन को अभूतपूर्व विदाई देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्टों की सीरीज का पहला मैच छह से 10 नवंबर तक और दूसरा मैच 14 से 18 नवंबर तक खेला जाएगा।