{"_id":"da6dff1d3a737850f331b25080377266","slug":"sachin-unhappy-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में किस बात पर भड़के सचिन?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता में किस बात पर भड़के सचिन?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 Nov 2013 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बुधवार को आखिरी बार कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेलने उतरेंगे पर वह इस समय बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ करियर के अपने 199वें टेस्ट में हिस्सा लेने कोलकाता आए सचिन तेंदुलकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अधिकारियों द्वारा इस टेस्ट की ‘अत्यधिक’ तैयारियों से निराश हैं।
विज्ञापन
हालांकि कैब के दो संयुक्त सचिव के बयान इस दिशा में विरोधाभासी लग रहे हैं।
बच्चों ने किया स्वागत
सुजान मुखर्जी जहां कह रहे हैं कि इस मैच को जिस तरह से हौवा बना दिया गया है उससे सचिन परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर सुबीर गांगुली का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और सब कुछ ठीकठाक चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब टीम इंडिया यहां पहुंची तो बस से सबसे पहले सचिन तेंदुलकर ही उतरे। सचिन के स्वागत के लिए करीब 80 स्कूली बच्चे मौजूद थे जिन्होंने सचिन की फोटो वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।
मोम की प्रतिमा
साथ ही टी-शर्ट के पीछे 199 लिखा हुआ था और यह बच्चे बस से लेकर ड्रेसिंग रूम तक कतारबद्ध खड़े थे। इतना ही नहीं कैब ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे पर सचिन की जैसी प्रतिमा मैडम तुसादे म्यूजियम में लगी हुई है वैसी ही प्रतिमा यहां पर भी लगाई है लेकिन इसमें सचिन का चेहरा साफ नहीं है।
सूत्रों की मानें तो सचिन हमेशा से कह रहे हैं कि इस मैच का इतना हौवा नहीं बनाया जाए। वह खेल से बढ़ कर नहीं हैं और उनके साथ ही टीम के 14 और खिलाड़ी भी आए हुए हैं।
तामझाम से खुश नहीं मास्टर
संयुक्त सचिव मुखर्जी ने कहा, "मैंने खुद सुना है कि इस तरह के तामझाम को लेकर सचिन खुश नहीं हैं। उन्होंने इसी कारण भवानीपुर टेंट में प्रस्तावित फोटो शूट को भी स्थगित कर दिया।"
दूसरी ओर, संयुक्त सचिव गांगुली ने कहा, "जिस तरह का वृहत आयोजन यहां किया गया है उससे सचिन और टीम के बाकी खिलाड़ी बेहद खुश हैं।"
हालांकि सचिन ने उनकी प्रतिमा बनाने वाले आसनसोल के कलाकार के कहने पर प्रतिमा के साथ खड़े होकर एक फोटो जरूर खिंचवाई।