{"_id":"5a2e8b814f1c1b8e698c1149","slug":"sachin-tendulkar-writes-letter-to-pm-modi-for-including-international-medallists-in-cghs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को लिखा चिट्ठी, रखी ये विशेष मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को लिखा चिट्ठी, रखी ये विशेष मांग
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और नरेंद्र मोदी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत के सभी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में शामिल करने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के दौरान खिलाड़ियों की मुश्किलों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद तेंदुलकर ने अपने पत्र में हॉकी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मोहम्मद शाहिद के अंतिम दिनों का उदाहरण दिया है।
विज्ञापन
तेंदुलकर ने 24 अक्तूबर को मोदी को पत्र में लिखा कि मैं संबंधित खिलाड़ी के रूप में अपने देश के सभी खिलाड़ियों की ओर से लिखते हुए आपसे आग्रह करता हूं कि आप हस्तक्षेप करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को सीजीएचएस सुविधाओं के पात्र खिलाड़ियों की सूची में शामिल करें। सीजीएचएस सुविधाओं का फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलता है जो इससे जुड़े मेडिकल केंद्रों पर उपचार करा सकते हैं।
विज्ञापन
तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वे इस मुद्दे को इससे पहले खेल मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय दोनों के साथ उठा चुके हैं। तेंदुलकर ने लिखा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस विचार का समर्थन किया है लेकिन 14 सितंबर को अपने जवाब में सीजीएचएस योजना के तहत विस्तृत रुप से खिलाड़ियों पर विचार करने में अक्षमता जताई है।