{"_id":"947ba7bc-6c95-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-will-play-golf","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ में झंडे गाड़ने की तैयारी में हैं क्रिकेट के भगवान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गोल्फ में झंडे गाड़ने की तैयारी में हैं क्रिकेट के भगवान
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Sat, 02 Feb 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट की दुनिया में अपनी धाक जमा चुके महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भविष्य में गोल्फ खेलने के भी संकेत दिए हैं। सचिन ने शुक्रवार को यहां कैंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में यह बात कही। सचिन ने क्लब में गोल्फ खेलने का आनंद भी उठाया। उन्होंने शिव कपूर, गगनजीत भुल्लर, रिच बीम, राहिल गंगजी और रिस डेविस जैसे दिग्गजों गोल्फरों के साथ ड्राइविंग और पटिंग पर हाथ आजमाया।
विज्ञापन
सचिन ने कहा, ‘मैं कई गोल्फ कोर्स जा चुका हूं और मैंने कभी कभार ड्राइविंग रेंज में भी कोशिश की है लेकिन एक चलते टूर्नामेंट के दौरान किसी गोल्फ कोर्स में जाना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव है। यह गोल्फ कोर्स बेहद ही शानदार है। मैंने रैकेट स्पोर्ट्स में भी हाथ आजमाए हैं लेकिन गोल्फ कभी नहीं खेला। हो सकता है कि भविष्य में गोल्फ में भी अपना हाथ आजमाऊं।’
विज्ञापन
तेंदुलकर ने ड्राइविंग रेंज पर करीब 25 से 30 गेंदों को हिट किया और एक बार भी उन्होंने शॉट मिस नहीं किया। यह पूछे जाने पर कि क्या कभी वह गोल्फ को गंभीरता से लेंगे। इस पर सचिन ने कहा कि मुझे रैकेट से खेले जाने वाले खेल पसंद है। मैं गोल्फ खेलने में योग्य नहीं हूं। अभी मेरा फोकस सिर्फ क्रिकेट पर है। भविष्य में शायद गोल्फ खेलना आ जाए।
विज्ञापन