{"_id":"2459f15a-7b27-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-will-get-century-against-australia-says-kiran-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सचिन करेंगे धमाल, टीम इंडिया करेगी जय हो'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सचिन करेंगे धमाल, टीम इंडिया करेगी जय हो'
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Feb 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चयनकर्ता और क्रिकेटर किरण मोरे ने कहा कि टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराएगी। इस जीत में सचिन तेंदुलकर का अहम योगदान होगा। सचिन जरूर शतक लगाएंगे।
विज्ञापन
मोरे ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार टीम इंडिया जागाने के लिए थी। अब हर हाल में भारत अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाएगी। मोर ने संभावना जताई है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 या 2-0 से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
पूर्व चयनकर्ता ने कहा कि इंग्लैंड सर्दियों में भारत दौरे पर आई थी। अनुकूल मौसम में इंग्लिश खिलाड़ियों ने पूरी ताकत लगाकर प्रदर्शन किया, जिससे वे भारत को हराने में कामयाब रहे। जबकि अब जब ऑस्ट्रेलिया यहां खेलने आई है तो गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को काफी मुश्किल होगी।
विज्ञापन
भज्जी, सचिन से काफी उम्मीदें
मोरे ने इस बात की भी उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन अहम योगदान निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में सचिन के बल्ले से शतक जरूर बनेंगे। पूर्व चयनकर्ता ने हरभजन के सलेक्शन को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि हरभजन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है। साथ ही वे अच्छे टच में दिख रहे हैं। ऐसे में वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को संभलकर खेलने की नसीहत दी है।
ऑस्ट्रेलिया के पास स्पिनरों की कमी
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड की तरह कोई अच्छा स्पिन गेंदबाज नहीं है। इंग्लैंड टीम में ग्रीम स्वान और मोंटी पानेसर थे, जिन्होंने भारत के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऐसा कोई स्पिन गेंदबाज नहीं है जो 20 विकेट ले सके। उल्लेखनीय है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 फरवरी से चेन्नई में होगा।