फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin tendulkar and Yusuf Pathan tests corona positive all others at home tested negative quarantine himself

कोविड-19: सचिन के बाद युसूफ पठान भी कोरोना संक्रमित, घर में खुद को किया क्वारंटीन

Sat, 27 Mar 2021 10:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Mar 2021 10:40 PM IST
सार

  • कोरोना पॉजिटिव हुए सचिन तेंदुलकर
  • घर के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव
  • शनिवार सुबह ट्वीट कर खुद दी जानकारी
  • हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेले थे

विज्ञापन
Sachin tendulkar and Yusuf Pathan tests corona positive all others at home tested negative quarantine himself
सचिन तेंदुलकर और युसूफ पठान - फोटो : twitter@IndiaLegends1

विस्तार

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युसूफ पठान शनिवार को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने आप को घर पर क्वारंटीन कर लिया। हाल ही में सड़क सुरक्षा लीजेंड क्रिकेट श्रृंखला में साथ खेलने वाले दोनों क्रिकेटरों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


तेंदुलकर ने ट्विटर पर शनिवार की सुबह जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं लगातार टेस्ट करवा रहा था, साथ ही सारे दिशा-निर्देशों का पालन भी कर रहा था हालांकि हल्के लक्षणों के साथ मुझे पॉजिटिव पाया गया है। घर में अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सारे प्रोटोकॉल्स का पालन भी कर रहा हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अमल कर रहा हूं। मेरा और विभिन्न देशों में लोगों का ख्याल रख रहे तमाम स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद भी करना चाहता हूं।'

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शाम को युसूफ ने लिखा, ‘मैं कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया हूं। हल्के लक्षण थे और पुष्टि होने के बाद पृथकवास पर हूं और सारी एहतियात बरत रहा हूं।’




रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में लिया था भाग
सचिन और पठान दोनों ने हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था। इसमेंं सचिन की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने खिताब जीता था। फाइनल मैच में श्रीलंका को हार का मुंह देखना पड़ा था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए इस टूर्नामेंट में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहीद वीर नारायण स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था। फैंस स्टेडियम में बिना मास्क के ही पहुंच रहे थे।

 


महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक मामले
सचिन के गृहराज्य महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। बीते 24 घंटे में ही सूबे में 36 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,37,735 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राजधानी मुंबई में दिनभर में संक्रमण के 5,515 नए मामले सामने आए। राज्य में 17,019 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 23,00,056 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,82,451 है।

 

28 मार्च से नाइट कर्फ्यू
राज्य सरकार ने संक्रमण की कड़ी तोड़ने के उद्देश्य से 28 मार्च से रात में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर और दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed