फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar settles lawsuit against bat manufacturers Spartan

पहले सचिन तेंदुलकर के साथ की धोखाधड़ी, अब दुनियाभर के सामने मांगनी पड़ी माफी

Thu, 14 May 2020 06:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar settles lawsuit against bat manufacturers Spartan
स्पार्टन ब्रांड का प्रचार करते सचिन - फोटो : ट्विटर

स्पोर्ट्स का सामान बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी स्पार्टन ने सचिन तेंदुलकर से माफी मांगते हुए अपना कानूनी केस सुलझा लिया है। सचिन ने 2016 में स्पार्टन के साथ करार किया था, जिसके तहत यह क्रिकेट दिग्गज कंपनी के सामान का प्रचार करता था, लेकिन बाद में सचिन ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए फेडरल कोर्ट से यह कहा था कि करार में उल्लेखित नियमों का पालन नहीं किया गया और रॉयल्टी-एंडोर्समेंट फीस भी नहीं दी गई। साथ ही करार रद्द होने के बाद भी उनके नाम का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


अब स्पार्टन कंपनी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करते हुए कोर्ट का आदेश मान लिया है। सचिन के फोटो वाले पंजीकृत ट्रेडमार्क को भी रद्द कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से कहा गया, 'स्पार्टन सचिन से उनके स्पॉन्सरशिप करार के उल्लंघन को लेकर माफी मांगती है और सचिन का इस मामले के निपटने तक धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद देती है। स्पार्टन कंपनी सार्वजनिक तौर पर यह कबूल करती है कि उसका सचिन के साथ 17 सितंबर 2018 के बाद से कोई करार नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed