{"_id":"65068c579e6d6ab3dcc4c6954dc2eff6","slug":"sachin-tendulkar-see-on-news-chennal-as-experts-in-world-cup-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले संस्करणों से अलग होगा इस बार का वर्ल्ड कप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिछले संस्करणों से अलग होगा इस बार का वर्ल्ड कप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि नियमों में बदलाव और टी-20 के आगमन से आगामी 50 ओवर का वर्ल्ड कप पिछले संस्करणों के मुकाबले अलग होगा।
विज्ञापन
बकौल तेंदुलकर, "निश्चित तौर पर 2015 वर्ल्ड कप अलग होगा। यह ज्यादा प्रतिस्पर्धी और अहम होगा। नियम बदल गए हैं और 20-20 ने क्रिकेट में बदलाव लाया है। टी-20 के चलते नए और रचनात्मक बल्लेबाजी शैली देखने को मिल रही है।"
विज्ञापन
तेंदुलकर 6 आईसीसी वर्ल्ड कप का गवाह रह चुके हैं। तेंदुलकर भले ही वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी करते नहीं दिखे लेकिन उनके फैंस उन्हें टीवी पर जरूर सुन सकेंगे। दरअसल सचिन ने एक निजी टीवी चैनल के साथ क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर करार किया है।
विज्ञापन
तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और वह 2011 में वर्ल्ड कप विश्व विजेता टीम के हिस्सा हैं। निजी न्यूज चैनल के साथ हुए करार पर सचिन ने कहा, "मैं एक टीवी शो में काम करने जा रहा हूं। मेरे लिए यह रोचक होगा। यह मेरे लिए एक नया अनुभव होगा। इस दौरान मैं युवाओं, क्रिकेटरों के साथ पिछले छह वर्ल्ड कप के अनुभव को साझा करूंगा।"