{"_id":"24066cc8c0d0751dbf9aed52eea44b28","slug":"sachin-tendulkar-retirement-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आप खुद दे सकते हैं सचिन को विदाई!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब आप खुद दे सकते हैं सचिन को विदाई!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सचिन तेंदुलकर की जोरदार विदाई अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके तेंदुलकर को हर कोई अपने-अपने अंदाज में विदाई देने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में स्टार ग्रुप में एक अनोखे अभियान की शुरुआत की है।
स्टार इंडिया ग्रुप ने 'चीयर फॉर सचिन' नाम से एक कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान का लक्ष्य किसी एक कार्यक्रम के जरिए सबसे ज्यादा चीयर करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का भी है।
विज्ञापन
चैनल ने अपने बयान में कहा, "स्टार इंडिया ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को शानदार विदाई देने के लिए एक अनोखा अभियान 'चीयर फॉर सचिन' लांच किया है।"
तेंदुलकर अगले महीने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने अंतिम टेस्ट मैच खेलने की तैयारियों में जुटे हैं। वह अपना अंतिम टेस्ट मैच 14 नवंबर को खेलने उतरेंगे।
कई सितारें जुड़े अभियान
40 साल के नायाब क्रिकेटर को यादगार विदाई देने के लिए इस अभियान में हिंदी सिनेमा और क्रिकेट के कई सितारें जुड़ चुके हैं।
चीयर अभियान में जुड़ने वालों में सिनेता जगत से प्रियंका चोपड़ा, प्रसोनजीत चटर्जी के अलावा कई मशहूर क्रिकेटर के नाम भी शामिल हैं। इन अभियान में कपिल देव, रवि शास्त्री, वसीम अकरम और रमीज रजा जैसे पूर्व क्रिकेटर जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर प्रसारित दो लोकप्रिय धारावाहिक 'दीया और बाती' तथा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी सचिन के लिए चीयर कर चुका है।
सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े प्रशंसक के रूप में पहचान बना चुके सुधीर गौतम भी इस अभियान में अपनी आवाज दे चुके हैं।
नंबर डायल करें
यह अभियान स्टार स्पोटर्स के अलावा स्टार के सभी चैनलों पर चलेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी प्रशंसकों को जुटाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अभियान से जुड़ने वाले प्रशंसकों को एक नंबर डायल करना होगा। इसके बाद उन्हें तेंदुलकर के लिए चीयर करना होगा। इस अभियान से हुई आमदनी को खेल को बढ़ावा देने वाली एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को दिया जाएगा।