फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar pays last respects to Lata Mangeshkar says With her a part of me feels lost too

Lata Mangeshkar Demise: सचिन तेंदुलकर ने लता मंगेशकर को दी अंतिम श्रद्धांजलि, लिखा- उनके साथ मेरा एक भाग चला गया

Sun, 06 Feb 2022 04:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 04:48 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के ब्रीच कैन्डी अस्पताल जाकर लता मंगेशकर को श्रंद्धांजलि दी है। उन्होंने लता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लता जी के साथ उनका एक हिस्सा भी चला गया महसूस होता है। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar pays last respects to Lata Mangeshkar says With her a part of me feels lost too
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर को अंतिम श्रद्धांजलि दी। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद छह फरवरी की सुबह लता जी का निधन हो गया। सचिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे, जहां महान गायिका ने अंतिम सांस ली। सचिन लता मंगेशकर को अपनी मां का दर्जा देते थे। उनके और लता के संबंधों की कई कहानियां चर्चित हैं। 
विज्ञापन


सचिन ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा "मैं लता दीदी के जीवन का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने हमेशा मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया। उनके जाने से मेरा भी एक हिस्सा खोया हुआ महसूस होता है। वह हमेशा अपने संगीत के माध्यम से हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के जन्मदिन पर उनसे नहीं मिल पाती थीं लता मंगेशकर
सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न मिलने से बहुत पहले, लता जी हमेशा सार्वजनिक रूप से कहती थी कि वह इसके हकदार हैं। 24 अप्रैल को सचिन का जन्मदिन होता है और इसी दिन लता जी के पिता की पुण्यतिथि होती है। इस वजह से लता जी सचिन के इस खास दिन पर उनसे नहीं मिल पाती थीं और उन्हें इसका पछतावा भी था। 2018 आईपीएल का फाइनल मुंबई में आयोजित किया गया था लेकिन सचिन स्टेडियम से गायब थे। बाद में, उन्होंने एक ट्वीट में खुलासा किया था कि उन्होंने और उनकी पत्नी अंजलि ने लता जी के साथ उनके घर पर यह मैच देखा था। 

लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज भी सम्मान के प्रतीक के रूप में दो दिनों के लिए आधा झुका रहेगा। लता जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, "बहुत दुख के साथ हम यह सूचना दे रहे हैं कि लता मंगेशकर का निधन सुबह 8:12 बजे हो गया। कोरोना से ठीक होने के बाद वो 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहीं। इसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।"


एक हजार से अधिक फिल्मों के लिए गाने गाए
लता मंगेशकर एक भारतीय पार्श्व गायिका और सामयिक संगीतकार थीं और अपनी मधुर आवाज के लिए उन्हें "भारत की कोकिला" के रूप में जाना जाता था। 28 सितंबर, 1929 को जन्मी लता ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1942 में 13 साल की उम्र में की थी। सात दशकों से अधिक के करियर में, उन्होंने एक हजार से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने छत्तीस से अधिक भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में गाने गाए।

2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। लता एमएस सुब्बुलक्ष्मी के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाली दूसरी गायिका हैं। अपने करियर में उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।  'ऐ मेरे वतन के लोगन', 'बाबुल प्यारे', लग जा गले से फिर 'उनके कुछ सबसे लोकप्रिय गीत हैं। मंगेशकर के चार छोटे भाई-बहन हैं- आशा भोंसले, हृदयनाथ मंगेशकर, उषा मंगेशकर और मीना मंगेशकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed