फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar opens a cricket academy with middlesex

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर अब खोलेंगे एकेडमी, मिडिलसेक्स के साथ की साझेदारी

Thu, 19 Jul 2018 03:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar opens a cricket academy with middlesex
Sachin Tendulkar

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 'तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी (टीएमजीए)' के लांच के लिए बुधवार को मिडिलसेक्स क्रिकेट के साथ साझेदारी की घोषणा की। यह एकेडमी नौ से 14 बरस के लड़के और लड़कियों को मास्टर-ब्लास्टर तेंदुलकर और मिडिलसेक्स क्रिकेट से सीखने का मौका देगी। 

विज्ञापन


टीएमजीए एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट लिमिटेड और मिडिलसेक्स क्रिकेट का संयुक्त उपक्रम है। इसकी शुरुआत नार्थवुड के मर्चेंट टेलर्स स्कूल में छह से नौ अगस्त तक पहले क्रिकेट शिविर के साथ होगी। इसके बाद मुंबई और लंदन जैसी जगहों पर भी शिविर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


मिडिलसेक्स क्रिकेट ने एंड्रयू स्ट्रॉस, माइक गैटिंग, डेनिस कॉम्पटन, जान एमब्यूरे और माइक ब्रियर्ली जैसे क्रिकेटर दिए हैं। एमसीसी के पेशेवर कोचों और खुद तेंदुलकर ने विस्तृत ट्रेनिंग कार्यक्रम तैयार किया है। टीएमजीए साथ ही वंचित तबके के प्रतिभावान बच्चों में शत प्रतिशत छात्रवृत्ति मुहैया कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुलकर ने कहा, 'इस नये काम में मिडिलसेक्स क्त्रिस्केट की साझेदारी से मुझे खुशी है। लक्ष्य अच्छे क्त्रिस्केटर ही तैयार करना नहीं है बल्कि भविष्य के अच्छे वैश्विक नागरिक तैयार करना भी है। इस साझेदारी के जरिये मैं और मिडिलसेक्स हमारे छात्रों को क्रिकेट शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed