{"_id":"b3145d84-abf3-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-not-thinking-about-retirement-as-he-passes-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं खेलता रहूंगा और आप लिखते रहिए...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैं खेलता रहूंगा और आप लिखते रहिए...
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 23 Apr 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि लोग 2005 से मेरी रिटायरमेंट के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन मुझे इन बातों से कभी घबराहट नहीं हुई है।
विज्ञापन
मेरा काम है खेलना और आपका लिखना। मैं खेलता रहूंगा और आप लिखते रहिए।
क्रिकेट का भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बुधवार को अपने जीवन के 40 बरस पूरे करने जा रहे हैं। इसके बावजूद भी फिलहाल इस लिटिल मास्टर का थमने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
क्रिकेट और सफलता का पर्याय बन चुके सचिन अपने 24 वर्ष के शानदार करियर में जो सबक सभी को दिया वह है 'कभी न रूकना'।
पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म को लेकर आलोचकों के निशाने पर आने और अधिकतर साथी खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के बावजूद भी सचिन का फिलहाल खुद को क्रिकेट से जुदा करने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
टेस्ट और वनडे के अपने रिकार्डों से भरे सुनहरे करियर में सचिन को कई बार उतार चढाव का दौर देखना पड़ा लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से सभी का मुंह बंद कराया।