{"_id":"d12df3dc-7e9b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-missed-century-on-record-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड के दिन शतक से चूके सचिन तेंदुलकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड के दिन शतक से चूके सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शतक पूरा नहीं कर पाए हों लेकिन आज ही के दिन उन्होंने अपने बालसखा विनोद कांबली के साथ स्कूल स्तर पर रिकॉर्ड साझेदारी की थी और वन-डे में पहला दोहरा शतक भी उन्होंने इसी दिन बनाया था। लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 81 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
सचिन ने ठीक 25 साल पहले 24 फरवरी 1988 को मुंबई के शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल की तरफ से खेलते हुए कांबली के साथ 664 रन की साझेदारी करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
इसके 22 साल बाद 24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में तेंदुलकर ने फिर से नया इतिहास रचा। वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। तेंदुलकर पूरे 50 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने नाबाद 200 रन बनाए थे।
--12वां अवसर है जब सचिन 80 और 89 के बीच आउट हुए हैं। इस फेहिरस्त में उन्होंने एलन बोर्डर, माइक एथरटन और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। ये तीनों 11-11 बार इन संख्याओं के बीच आउट हुए हैं।
--54 बार सचिन टेस्ट में बोल्ड हुए हैं। उन्होंने बोर्डर (53) को पीछे छोड़ दिया। इस फेहरिस्त में अब केवल राहुल द्रविड़ उनसे आगे हैं, जो 55 बार बोल्ड हुए हैं।
--32 पारियों से शतक से दूर हैं सचिन। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी शतक (146) जनवरी 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में बनाया था।