{"_id":"5c9f5bf9bdec2214476330c4","slug":"sachin-tendulkar-meets-ncp-chief-sharad-pawar-sparks-rumours-of-joining-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या तेंदुलकर भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, शरद पवार से मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गरम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या तेंदुलकर भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, शरद पवार से मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 30 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गौतम गंभीर के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले खबर है कि क्रिकेट के भगवान और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है।
2 of 4
सचिन तेंदुलकर
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सचिन शनिवार सुबह एनसीपी (नेशनल कांग्रेस पार्टी) के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। हालांकि यह मुलाकात राजनैतिक है या व्यक्तिगत इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो पाया है। मगर इस चुनावी मौसम में जब फिल्म-खेल जगत की कई हस्तियां राजनैतिक दलों से जुड़ रही हैं, ऐसे में सचिन का शरद पवार की पार्टी से जुड़ना या चुनाव लड़ना कोई बड़ी बात नहीं होगी।
3 of 4
सचिन तेंदुलकर और शरद पवार
- फोटो : file photo
यहां यह बताना भी बेहद जरूरी हो जाता है कि सचिन तेंदुलकर और शरद पवार का रिश्ता बेहद पुराना है। यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके शरद पवार 2005 से 2008 तक बीसीसीआई के और साल 2010 से 2012 के बीच क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आईसीसीसी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सचिन तेंदुलकर
बता दें कि सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सांसद रह चुके है। उनका कार्यकाल 2018 में खत्म हुआ था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समर्थन से वे राजसभा पहुंचे थे। हालांकि अपने 6 साल के कार्यकाल के दौरान तेंदुलकर यदा-कदा ही राज्यसभा पहुंचे। जहां उन्होंने महज 22 सवाल पूछे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।