{"_id":"a90a35d247e2dac6f66fe33bd5030290","slug":"sachin-tendulkar-maharshtra-school-sachin-syllabus-world-media-sachin-retirement-editorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बच्चे पढ़ेंगे सचिन का पाठ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महाराष्ट्र में बच्चे पढ़ेंगे सचिन का पाठ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के आदर्श और दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनाने के उद्देश्य से अब महाराष्ट्र बोर्ड स्कूल पाठ्यक्रम में सचिन पर एक अध्याय को शामिल करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
सचिन के लिए यह एक और सम्मान की बात होगी कि स्कूल के छात्रों को उनके संबंध में पढ़ाया जाएगा। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री राजेंद्र दारदा ने कहा कि सरकार जल्द ही स्कूल पाठ्यक्रम में सचिन पर अध्याय को भी शामिल करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले सुनील गावस्कर और चंद्रकांत गुलाबराव उर्फ चंदू बोर्डे को भी महाराष्ट्र में स्कूल पाठ्यक्रमों में शामिल किया जा चुका है।
इन दोनों पूर्व क्रिकेटरों के संबंध में मराठी भाषा की किताबों में अध्याय है। गावस्कर की आत्मकथा ‘सनी डेज’ के एक अध्याय को स्कूली बच्चों की किताबों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन