फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Convinced Ravi Shastri To Apply For Team India Coach

शास्त्री को कोच पद के आवेदन के लिए सचिन तेंदुलकर ने मनाया

Wed, 28 Jun 2017 09:13 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Wed, 28 Jun 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Convinced Ravi Shastri To Apply For Team India Coach
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कोच पद के लिए रवि शास्त्री ने आवेदन किया है। टीम इंडिया के कोच प्रकरण के दौरान हुई पूरी उठापटक के बाद सामने आ रहा है कि शास्त्री मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के कहने पर आवेदन के लिए राज हुए। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार शास्त्री और सचिन, दोनों ही लंदन में हैं। सचिन ने रवि से बात कर उन्हें मनाया।
विज्ञापन


क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के 3 सदस्यों में से एक सचिन तेंदुलकर का मानना है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी चाहते हैं कि रवि शास्त्री टीम के कोच बनें और दोनों के संबंध भी काफी अच्छे हैं। ऐसे में सचिन के कहने पर रवि शास्त्री आवेदन के लिए मान गए। इससे पहले खबरें थीं कि शास्त्री ने कहा था कि वो कोच पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने इसके पीछे पिछले साल हुई घटना को जिम्मेदार ठहराया था। पिछले साल शास्त्री का कोच बनना तय था लेकिन एन मौके पर अनिल कुंबले को कोच बना दिया गया था।
विज्ञापन


शास्त्री के अलावा कोच पद की रेस में वीरेंद्र सहवाग, लालचंद राजपूत, डोड्डा गणेश, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस और क्रेग मैकडेरमॉट भी शामिल हैं। 2016 में जब सीएसी ने अनिल कुंबले को कोच चुना था, तब भी सचिन तेंदुलकर के अलावा सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण सीएसी के सदस्य थे, तब टीम के डायरेक्टर रह चुके शास्त्री का कोच बनना तय माना जा रहा था, लेकिन अनिल कुंबले की ऐंट्री ने सारे समीकरण बदल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed