{"_id":"595382c44f1c1b60618b45e9","slug":"kumble-kohli-spat-should-have-been-handled-better-says-saurav-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंबले-कोहली विवाद पर विवाद पर गांगुली ने तोड़ी चुप्पी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुंबले-कोहली विवाद पर विवाद पर गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
कुंबले-कोहली विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सौरव गांगुली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कोच-कप्तान के बीच हुए विवाद के कारण अनिल कुंबले को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। गांगुली ने कहा, इस मामले को सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया। गांगुली ने कहा, कुंबले और कोहली के बीच के विवाद को और बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। जिस किसी को भी मामले को सुलझाने के जिम्मेदारी दी गई उसने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए कोच की खोज के मामले में रोचक मोड़ तब आ गया जब रवि शास्त्री ने पद के लिए आवेदन करने का फैसला किया। कोच पद की दौड़ में पिछले साल शास्त्री कुंबले से पिछड़ गए थे। कुंबले को शास्त्री पर वरीयता दिए जाने के बाद शास्त्री ने आरोप लगाया था कि गांगुली की वजह से उन्हें कोच नहीं चुना गया। जब गांगुली से शास्त्री के दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा हर किसी को आवेदन करने का अधिकार है।The matter (b/w Kumble & Kohli) should have been handled a lot better, by whoever is in charge. It was not handled properly: Sourav Ganguly pic.twitter.com/gefNoMWjgo
— ANI (@ANI_news) June 28, 2017विज्ञापन
विज्ञापन