फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin_Tendulkar, Captain, Saurav_Ganguly, Azharuddin

कप्तानों की सफलता के पीछे सचिन का हाथ

Fri, 15 Nov 2013 10:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Nov 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
Sachin_Tendulkar, Captain, Saurav_Ganguly, Azharuddin

देश के सबसे सफल कप्तानों की जब भी बात होती है तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

विज्ञापन


हालांकि कप्तान अकेले सफल नहीं होता और उसे सफल बनाने में पूरी टीम का योगदान होता है। लेकिन अगर भारतीय परिप्रेक्ष्य में बात करें तो इन तीनों को सफल बनाने में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे बड़ा योगदान किया तो वह हैं सचिन तेंदुलकर।
विज्ञापन


सचिन बृहस्पतिवार से कैरियर का अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतर रहे हैं तो डालते हैं विभिन्न कप्तानों के अंदर टेस्ट मैचों में उनके प्रदर्शन पर एक नजर।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरव गांगुली
देश से बाहर जीत दिलाने का श्रेय अगर किसी कप्तान को जाता है तो वह हैं सौरव गांगुली। सचिन ने अगर किसी कप्तान के नेतृत्व में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है तो वह गांगुली ही हैं और यही कारण है कि टीम देश के बाहर भी जीत हासिल करने में सफल रही।
मैच------रन------सर्वोच्च------औसत------शतक------अर्धशतक
42------3768------248*------62.80------11------16

मोहम्मद अजहरुद्दीन
सचिन ने सबसे अधिक मैच अजहर की कप्तानी में ही खेले। सचिन ने सबसे अधिक शतक भी इन्हीं की कप्तानी में लगाया। यही वह दौर है जब टेस्ट क्रिकेट ने भारतीय दर्शकों के दिलोदिमाग में अपनी पैठ बनाई क्योंकि सचिन का बल्ला देश क्या, विदेशों में भी आग उगल रहा था।
मैच------रन------सर्वोच्च------औसत------शतक------अर्धशतक
47------3767------179------59.79------15------15

महेंद्र सिंह धोनी
धोनी की कप्तानी में ही अपने शानदार कैरियर को विराम देने जा रहे सचिन भले ही उम्रदराज हो गए लेकिन उनके जोश और जज्बे में कोई कमी नहीं आई। उनकी बल्ले की धमक उसी गति से जारी रही और भारतीय टीम को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनने का गौरव हासिल हुआ।
मैच------रन------सर्वोच्च------औसत------शतक------अर्धशतक
44------3521------214------52.55------11------16

राहुल द्रविड़
द्रविड़ की कप्तानी में सचिन का बल्ला कुछ खामोस रहा। यही कारण है कि टीम को इस दौरान ज्यादा सफलता भी नहीं मिली और द्रविड़ को खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला करना पड़ा।

मैच------रन------सर्वोच्च------औसत------शतक------अर्धशतक
21-------1304-------194-------40.75-------4-------9

सचिन तेंदुलकर
कहते हैं कप्तानी के दबाव में खिलाड़ी का प्रदर्शन प्रभावित होता है लेकिन सचिन पर ऐसा कुछ नहीं दिखा। सचिन भले ही ठीकठाक करते रहे लेकिन टीम को इस दौरान कई करीबी हार का सामना करना पड़ा।
मैच------रन------सर्वोच्च------औसत------शतक------अर्धशतक
25-------2054-------217-------51.35--------7------7

इसके अलावा सचिन ने अनिल कुंबले की कप्तानी में 12 और वीरेंद्र सहवाग तथा कृष्णमाचारी श्रीकांत की कप्तानी में चार-चार मैच खेले। सचिन ने कैरियर की शुरुआत श्रीकांत की ही कप्तानी में की लेकिन वह श्रीकांत ऐसे अकेले कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में सचिन शतक नहीं लगा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed