फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Aakash Chopra suresh raina players advised to visit Lakshadweep after Maldives controversy

Lakshadweep: सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना से लेकर वेंकटेश प्रसाद तक, लक्षद्वीप के समर्थन में उतरे ये दिग्गज

Sun, 07 Jan 2024 05:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 07 Jan 2024 05:29 PM IST
सार

मालदीव की युवा सशक्तिकरण मंत्रालय की उपमंत्री मरियम शिउना ने हाल ही में एक पोस्ट में पीएम मोदी की तस्वीर साझा करते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी नाराजगी जताई और मंत्री के बयान की आलोचना की। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Aakash Chopra suresh raina players advised to visit Lakshadweep after Maldives controversy
सचिन तेंदुलकर और वेंकटेश प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालदीव सरकार की एक मंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस बयान पर केंद्र सरकार ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सिर्फ सरकार ने ही नहीं बल्कि क्रिकेट से लेकर फिल्म से जुड़े सितारों ने भी इस बयान की आलोचना की है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से बड़ी-बड़ी हस्तियों ने देशवासियों से वहां जाने की अपील की है।
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने लक्षद्वीप पर्यटन को बढ़ावा देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''सिंधुदुर्ग में मेरा 50वां जन्मदिन मनाए हुए 250 से अधिक दिन हो गए हैं। तटीय शहर ने हमें वह सब दिया था जो हम चाहते है। अद्भुत आतिथ्य के साथ भव्य स्थान हमारे लिए यादों का खजाना छोड़ गए। भारत को सुंदर समुद्र तटों और प्राचीन द्वीपों का आशीर्वाद प्राप्त है। हमारे "अतिथि देवो भव" दर्शन के साथ हमारे पास खोजने के लिए बहुत कुछ है। बहुत सारी यादें बनने की प्रतीक्षा कर रही हैं।''
विज्ञापन

 

वेंकटेश ने भारतीय पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने की कही बात
वेंकटेश प्रसाद ने एक्स पर लिखा, ''एक उप मंत्री हमारे देश के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। मालदीव एक काफी हद तक गरीब देश है जो बड़े पैमाने पर महंगे पर्यटन पर निर्भर है और यहां 15 फीसदी से अधिक पर्यटक भारत से आते हैं। भारत में बहुत सारे अनछुए खूबसूरत तटीय शहर हैं और उनमें से कई को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने का यह एक शानदार अवसर है।"
 


नकारात्मकता देखना निराशाजनक है: सुरेश रैना
सुरेश रैना ने अक्षय कुमार के पोस्ट को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ''मैंने मालदीव में प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों की टिप्पणियां देखीं, जिनमें भारतीयों के प्रति घृणास्पद और नस्लवादी टिप्पणियां की गई थीं। ऐसी नकारात्मकता देखना निराशाजनक है। खासकर यह देखते हुए कि भारत उनकी अर्थव्यवस्था, संकट प्रबंधन और कई अन्य पहलुओं में महत्वपूर्ण योगदान देता है।''

रैना ने लिखा, ''कई बार मालदीव का दौरा करने और हमेशा इस गंतव्य की सुंदरता के लिए प्रशंसा व्यक्त करने के बाद, मेरा मानना है कि हमारे आत्म-सम्मान को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। हाल की घटनाओं को देखते हुए आइए एकजुट हों और अपने जीवंत पर्यटन उद्योग का समर्थन करते हुए #एक्सप्लोरइंडियनआइलैंड्स को चुनें। यह हमारे अपने भारत में अनुभवों का जश्न मनाने और उनकी सराहना करने का समय है।''

 
अक्षय कुमार ने क्या लिखा?
अक्षय कुमार ने मालदीव के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इसे अकारण नफरत बताया। उन्होंने लिखा, ''मालदीव के प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां की गईं। आश्चर्य है कि वे उस देश में ऐसा कर रहे हैं, जो उन्हें अधिकतम संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं, लेकिन हम ऐसा क्यों करें इस तरह की अकारण नफरत बर्दाश्त करें? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन पहले गरिमा। आइए हम भारतीय द्वीपों का पता लगाने का फैसला करें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।''

आकाश चोपड़ा का पोस्ट
वहीं, आकाश चोपड़ा ने एक माइज महमूद नाम के शख्स के पोस्ट को शेयर किया। महमूद ने लिखा, "मालदीव में सूर्यास्त, लक्षद्वीप में ये आपको देखने को नहीं मिलेगा।'' इसे एक्स पर रिट्वीट करते हुए आकाश ने लोगों से इसे जांचने की बात कही।
 

क्या है मामला?
मालदीव की युवा सशक्तिकरण मंत्रालय की उपमंत्री मरियम शिउना ने हाल ही में एक पोस्ट में पीएम मोदी की तस्वीर साझा करते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी नाराजगी जताई और मंत्री के बयान की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed