WI Inning
93/3 (10.4 ov)
Sherfane Rutherford 24(14)*
Shai Hope 46 (35)
IND elected to bowl
{"_id":"0669b5df97789aa8dec74de7c318b073","slug":"sachin-tendulakar-secrets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने बताया, वो किसके सम्मान में उठाते हैं बल्ला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन ने बताया, वो किसके सम्मान में उठाते हैं बल्ला?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 16 Nov 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने अपने आखिरी टेस्ट मैच के बाद दिए भाषण में अपने जीवन से जुड़े कई राज खोले। उन्होंने बताया कि वह आसमान की ओर बल्ला ऊपर क्यों करते हैं।
विज्ञापन
24 साल तक क्रिकेट की दुनिया में अपनी बादशाहत कायम रखने वाले 'रिकॉर्ड' सचिन तेंदुलकर बेहद भावुक थे। उन्होंने बताया कि जब भी वह मैदान में उतरते हैं तो आसमान की ओर बल्ला कर अपने पिता को ही याद करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनको पहला बल्ला उनकी बहन सविता ने दिया था। वह हमेशा उनके लिए व्रत रखती हैं।
पढ़ें: सचिन को देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान-भारत रत्न
विज्ञापन
सचिन ने बताया कि वह 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह स्टैंड में आचरेकर सर को देखकर बेहद खुश होते थे। वह हमेशा उनके स्कूटर के पीछे बैठकर जाते थे और एक दिन में दो मैच खेलते थे। सर मुझे साथ ले जाते थे कि मैं खेलूं।
उन्होंने कहा, "आचरेकर सर ने मुझे कभी यह नहीं कहा कि तुमने अच्छा खेला क्योंकि इससे मैं कहीं लापरवाह न हो जाऊं।"
पढ़ें: विदाई भाषण में सचिन ने उड़ेलीं भावनाएं, कहा शुक्रिया
मास्टर ब्लास्टर ने भले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हों और कई बड़ी साझेदारियां निभाई हों, लेकिन उन्होंने अपनी एक साझेदारी को सबसे बेहतरीन पार्टनरशिप बताया।
उन्होंने कहा कि पत्नी अंजलि ने उनके साथ जीवन की सबसे अहम साझेदारी निभाई है। अंजलि ने उनके करियर और परिवार के लिए अपने डॉक्टरी के पेशे को त्याग दिया। जब वह 1991 में अंजलि से मिले तब वह उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल था।