फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin made century sehwag and gambhir did not make good start in ranji

रणजीः सचिन-रहाणे का शतक, वीरू-गंभीर सस्ते में निपटे

Fri, 02 Nov 2012 08:39 PM IST
गाजियाबाद/इंटरनेट डेस्क
गाजियाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Nov 2012 08:39 PM IST
विज्ञापन
sachin made century sehwag and gambhir did not make good start in ranji

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में चयन से पहले टीम के सीनियर खिलाड़ी रणजी में पसीना बहा रहे हैं। सचिन ने शतक ठोक अपने फॉर्म वापसी के संकेत दे दिए है। वहीं सहवाग और गंभीर कुछ खास नहीं कर पाए।

विज्ञापन


मुंबई बनाम रेलवे
टीम इंडिया के अन्य दिग्गज बल्लेबाज जहां नाकाम रहे वहीं सचिन तेंदुलकर ने शानदार शतक के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फॉर्म में वापसी करते हुए मुंबई को रेलवे के खिलाफ मैच के पहले दिन चार विकेट पर 344 रन के मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया। 2009 के बाद पहली बार रणजी खेल रहे सचिन अपने पुराने रंग में दिखे और मात्र 136 गेंदों में 21 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 137 रन की पारी खेली। अपने प्रदर्शन से लगातार चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे अजिंक्य रहाणे (नाबाद 105) ने उनका भरपूर साथ दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी निभाई।

विज्ञापन


दिल्ली बनाम उत्तर प्रदेश
इंग्लैंड के खिलाफ रीवेंज सीरीज से ठीक पहले भारतीय सलामी जोड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के बल्लों से रनों का सूखा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी मुकाबले के पहले दिन भी दोनों फॉर्म नहीं पा सके। विराट कोहली और उन्मुक्त चंद का बल्ला भी खामोश ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन अनजान गेंदबाज इम्तियाज अहमद और प्रवीण कुमार की पेस गेंदबाजी के आगे दिल्ली पहले दिन 235 रनों पर ढेर हो गई। हैरानी की बात यह रही कि सितारों से सजे इस मुकाबले में बीसीसीआई का कोई चयनकर्ता भारतीय टीम में शामिल होने को दस्तक दे रहे दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निगाह डालने नहीं पहुंचा।

टेस्ट क्रिकेट में पिछले दो सालों से बुरे दौर से गुजर रही भारतीय टीम की विफलता में सलामी जोड़ी सहवाग और गंभीर की असफलता का बड़ा हाथ है। अब तक टेस्ट क्रिकेट में 52.69 की औसत से 81 पारियों में 4110 रन बनाने वाली इस जोड़ी ने पिछले दो सालों में 20 पारियों में तकरीबन 30 की औसत से 605 रन ही बनाए हैं। यूपी के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। सहवाग का 14 रन पर रैना ने कैच टपका दिया।


मगर प्रवीण ने उन्हें 25 रन पर विकेटकीपर आमिर खान के हाथों कैच करा दिया। गंभीर को युवा इम्तियाज की अंदर आती गेंद छोड़ना भारी पड़ा। वह एलबीडब्लू करार दिए गए। विराट कोहली को भुवनेश्वर ने 14 रन पर पहली स्लिप में कैफ के हाथों कैच कराया। उन्मुक्त चंद को खब्बू स्पिनर अली मुर्तजा ने 28 रन पर आउट किया। 5 विकेट लेने वाले इम्तियाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रवीण ने तीन विकेट लिए। खेल खत्म होने तक यूपी ने तन्मय श्रीवास्तव का विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed