फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin ganguly and kumble gives suggestion to team india for pakistan match in world cup 2019

टीम इंडिया को मिला सचिन-सौरव-कुंबले का गुरुमंत्र, बताया पाकिस्तान से निपटने का तरीका

Sun, 16 Jun 2019 07:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Jun 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
sachin ganguly and kumble gives suggestion to team india for pakistan match in world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

12वें विश्व कप के 22वें मुकाबले में आज भारत-पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। विराट की अगुवाई में पहली बार टीम इंडिया विश्व कप खेल रही है और वर्ल्ड कप में भी विराट बतौर कप्तान पहली बार खेल रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं मैनचेस्टर में होने वाले मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के साथ दोनों मुल्कों के दिग्गजों की भी नजर है।

दोनों ही टीमों के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान अपनी-अपनी टीमों को अपना अनुभव बता रहे हैं और मैच के लिए सुझाव भी दे रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया को भी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और सफलतम गेंदबाज अनिल कुंबले ने भी अपने सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आईए जानते हैं कि टीम इंडिया को किसने क्या सुझाव दिए हैं।

 
 

पाक को हल्के में ना लें

sachin ganguly and kumble gives suggestion to team india for pakistan match in world cup 2019
virat kohli sourav ganguly

भारत को सावधान रहना होगा, उन्हें मैच में यह सोच कर नहीं जाना चाहिए कि वे जीत के दावेदार है। मुझे लगता है कि उन्होंने 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को कम आंकने की गलती की थी और पाकिस्तान ने उन्हें हरा दिया था। यह शानदार मुकाबला होने वाला है।’-सौरव गांगुली

योजना के साथ उतरें

sachin ganguly and kumble gives suggestion to team india for pakistan match in world cup 2019
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

‘पाकिस्तान की टीम हमेशा से अप्रत्याशित रही है और वे एक खतरनाक टीम है। ऐसे में भारतीय टीम उन्हें हल्केमें नहीं लेगी। भारतीय टीम जो भी कदम उठाएगी उसके लिए पूरी तरह आश्वस्त होना होगा। पूरी योजना और तैयारी के साथ मैच के लिए जाना होगा।’-सचिन तेंदुलकर 

दबाव ना लें

sachin ganguly and kumble gives suggestion to team india for pakistan match in world cup 2019
अनिल कुंबले और विराट कोहली

दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ बहुत कम खेलते हैं इसलिए इस मुकाबले को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ जाती है। भारत-पाकिस्तान के मैच हमेशा से सबसे बड़ा मुकाबला होता है। आईसीसी को भी यह पता है, उन्होंने मैच के लिए जैसे ही टिकट बिक्री शुरू की 15 मिनट के अंदर सारे टिकट बिक गए।-अनिल कुंबले 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed