{"_id":"0d0a0f54582afea723f4a3847957403b","slug":"sachin-feel-upset-about-no-longer-his-captainship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन को 24 साल के करियर में एक बात का है मलाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन को 24 साल के करियर में एक बात का है मलाल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Mar 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने कॅरियर में ढेरों रिकॉर्ड बनाए और कई उपलब्धियां हासिल की लेकिन संन्यास ले चुके इस महान बल्लेबाज को एक बात का मलाल अब तक है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सचिन ने मामले का खुलासा किया और कहा कि भारतीय क्रिकेट कप्तान के रूप में लंबा कार्यकाल नहीं मिलने की निराशा से उबरना उनके लिए बहुत मुश्किल था।
विज्ञापन
सचिन को अपने 24 साल के चमकदार कॅरियर के दौरान दो बार भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई लेकिन वह इसमें खास सफल नहीं रहे। वह पहली बार 1996 में कप्तान बने लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें 1997 में इस पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन
अब तक 6 वर्ल्ड कप खेल चुके सचिन ने कहा, "मेरे लिए क्रिकेट व्यक्तिगत नहीं बल्कि टीम खेल है। ऐसा समय आता है जबकि कप्तान अपनी भूमिका निभाता है।"
उन्होंने आगे कहा, टीम का कप्तान मैदान पर महत्वपूर्ण फैसले करता है लेकिन आखिर में मैच जीताने के लिए बल्लेबाजों को ही रन बनाने होते हैं और गेंदबाजों को ही सही क्षेत्र में गेंद करनी पड़ती है।