{"_id":"825e6ede-7e38-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-and-kohli-continue-on-third-day-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन धोनी ने निकाला कंगारुओं का कचूमर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे दिन धोनी ने निकाला कंगारुओं का कचूमर
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई की खिली हुई धूप और खचाखच भरा एमए चिंदबरम स्टेडियम मास्टर ब्लास्टर के 101वें शतक का गवाह तो नहीं बन सका लेकिन कप्तान धोनी के 'डबल' (206 नाबाद) और कोहली (107) के शतक ने दर्शकों को गदगद कर दिया। इन पारियों की बदौलत मैच के तीसरे दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 135 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। धोनी 206 और भुवनेश्वर 16 रनों पर नाबाद हैं।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
मैच के तीसरे दिन 182 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने पहले सत्र में ही सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवा दिया। स्पिनर नॉथन लियोन की गेंद सचिन के बल्ले का किनारा लगकर विकटों पर जा लगी और वे बोल्ड हो गए। सचिन ने 159 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 81 रन बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद विराट कोहली और एमएस धोनी की जोड़ी ने 128 रनों की साझेदारी करके टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया। इसी बीच कोहली ने चौथा टेस्ट शतक जड़ डाला। कोहली ने 206 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रनों की पारी खेली।
दूसरे छोर पर मौजूद धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 90 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से छठा टेस्ट शतक जड़ दिया। धोनी यहीं नहीं रुके उन्होंने पहले रविंद्र जडेजा और हरभजन सिंह के साथ उपयोगी साझेदारियां की और ऑस्ट्रेलिया के बनाए 380 रनों के स्कोर से टीम इंडिया को आगे पहुंचा दिया।
आखिरी सत्र में धोनी और भुवनेश्वर कुमार 109 रनों की साझेदारी कर अभी भी नाबाद हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक धोनी 243 गेंदों में 22 चौके और 5 छक्के की मदद से 206 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि भुवनेश्वर 16 रनों पर नबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक जेम्स पैंटिंसन को 4, नॉथन लियोन को 3 और हेनरिक्स को एक विकेट मिला है।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 380 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने माइकल क्लार्क (130) के शतक की बदौलत पहली पारी में 380 रन बनाए। डेविड वार्नर 59 और हेनरिक्स ने 68 रनों का योगदान किया। इसके बाद भारत के स्पिनर आर अश्विन नियमित अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन रहा।
लेकिन तभी कप्तान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क और इस मैच से डेब्यू करने वाले हेनरिक्स ने छठे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। हेनरिक्स ने 132 गेंदों में 68 रन बनाए। हेनरिक्स के अलावा डेविड वॉर्नर (59) ने भी अर्द्घशतक जमाया। भारत की ओर से आर अश्विन ने सर्वाधिक 7 विकेट झटके। जबकि रविंद्र जडेजा ने 2 और हरभजन सिंह को एक विकेट मिला।