फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA20 League: 'South Africa will get the same talent from S20 as India got from IPL', said Graeme Smith

T20 League: 'एसए20 से दक्षिण अफ्रीका को वैसी ही प्रतिभाएं मिलेंगी जैसी IPL से भारत को मिली', बोले ग्रीम स्मिथ

Wed, 08 Jan 2025 11:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Jan 2025 11:38 AM IST
सार

स्मिथ ने कहा कि एसए20 से दक्षिण अफ्रीका को क्रिकेट के नये प्रशंसक मिले हैं और घरेलू क्रिकेटरों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा खेलने का अनुभव मिल रहा है।

विज्ञापन
SA20 League: 'South Africa will get the same talent from S20 as India got from IPL', said Graeme Smith
ग्रीम स्मिथ - फोटो : PTI

विस्तार

एसए 20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ का मानना है कि इस टी20 लीग से दक्षिण अफ्रीका को भी वैसी ही प्रतिभाएं मिलेंगी जैसी आईपीएल ने भारत को दी है। एसए20 का तीसरा सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा और स्मिथ का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की सफलता में यह लीग योगदान देना जारी रखेगी।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मैं शुरू ही से कह रहा हूं कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिये खिलाड़ी तैयार करने में योगदान देना चाहता हूं।' उन्होंने कहा, 'बदकिस्मती से घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंतर काफी गहरा है और मुझे लगता है कि एसए20 से वह अंतर कम किया जा सकता है । इससे हमारे खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है। टीमों के पास शानदार कोच और फिजियो हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिथ ने कहा कि एसए20 से दक्षिण अफ्रीका को क्रिकेट के नये प्रशंसक मिले हैं और घरेलू क्रिकेटरों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा खेलने का अनुभव मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'अगर दर्शक संख्या और टीवी प्रोडक्शन की बात करें तो हमारे कई घरेलू क्रिकेटरों ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा होगा।'
विज्ञापन

स्मिथ ने कहा, 'इससे 30, 40 या 50 खिलाड़ी ऐसे निकल सकेंगे जो देश के लिये खेलने की दौड़ में होंगे। ठीक वैसे ही जैसे भारत को मिले हैं।' दक्षिण अफ्रीका ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है और स्मिथ ने कहा कि देश में क्रिकेट के बढते ग्राफ से वह खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि प्रगति सही दिशा में हो रही है । तीन चार साल पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में काफी समस्यायें थी लिहाजा टीम को आगे बढता देखकर अच्छा लग रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed