{"_id":"f3ab8e8f8a65d323c6498b60f116fdb3","slug":"sa-won-first-odi-series-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका में बनाया इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बड़ी जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका में बनाया इतिहास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Jul 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी काक (128) और कप्तान एबी डीविलियर्स (108) के शानदार शतकों से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और अंतिम वनडे में मेजबान श्रीलंका को 82 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका में पहली वनडे सीरीज जीत है।
हम्बनतोता में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 339 रन का विशाल स्कोर बनाया। पहले विकेट के लिए दक्षिण अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला और क्विंटन डी काक ने 118 रनों की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दिलाई।
लेकिन इसके बाद जैक्स कालिस (4) और जेपी डुमिनी (29) सस्ते में आउट हो गए। श्रीलंका की ओर से अजंता मेंडिस और रंगना हेराथ ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में मेजबान टीम 44.3 ओवर में 257 रन पर ढेर हो गई। उसकी ओर से कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 58 रनों का योगदान दिया।
कुशाल परेरा (37), तिलकरत्ने दिलशान (30), कुमार संगकारा (36) और अशान प्रियंजन (30) टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके।
विजयी टीम की ओर से रेयान मैक्लारेन ने 37 रन पर 3 विकेट लिए जबकि डुमिनी और मोर्न मोर्कल ने 2-2 विकेट लिए।
कप्तान डीविलियर्स को ‘मैन ऑफ द मैच’ और हाशिम अमला को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।