{"_id":"606a0005139cfd629b499570","slug":"sa-vs-pak-south-africa-defeated-pakistan-by-17-runs-to-level-the-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvPAK: दूसरे दोहरे शतक से चूके फखर जमान, दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvPAK: दूसरे दोहरे शतक से चूके फखर जमान, दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया
Mon, 05 Apr 2021 07:35 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:35 AM IST
विज्ञापन
फखर जमान
- फोटो : twitter
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान टीम ने 17 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर पहुंच गई। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बाजी अपने नाम की लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
बात करें मैच की तो पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। इसके बाद क्विंटन डीकॉक (80) और तेम्बा बावुमा (92) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इनके बाद डेविड मिलर (50*) और वैन डर डुसेन (60) ने तूफानी अर्धशतक लगाए और टीम के स्कोर को 300 के पार ले गए। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 342 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की तरफ से हैरिस रउफ सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 100 रन के अंदर ही अपने चार मुख्य विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनरिच नोर्त्जे और फेलुकवायो की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज अधिक देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी लेकिन फखर जमान ने उसके उम्मीदों पर पानी फेर दिए। जमान अकेले पूरी अफ्रीकी गेंदबाजी पर भारी पड़े और 155 गेंदों में 193 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 10 छक्के लगाए। जमान अपने दूसरे दोहरे शतक के बेहद करीब थे लेकिन सात रन पहले उन्हें डीकॉक ने अपनी चालाकी से रनआउट कर पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
फखर के रिकॉर्ड:
फखर जमान अब किसी भी एकदिवसीय मुकाबले में दूसरी पारी यानी लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वॉटसन का पीछे छोड़ दिया। वॉटसन ने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में लक्ष्या का पीछा करते हुए नाबाद 185 रन ठोके थे। यही नहीं, मैच हारने वाली टीम की ओर से यह दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी है। जिम्बाब्वे के चार्ल्स कॉवेंट्री ने बांग्लादेश के खिलाफ 194 रन बनाए थे। उस मैच में जिम्बाब्वे को हार मिली थी।