SA vs PAK: 29 चौके, 3 छक्के और 259 रन...पाकिस्तान पर हावी हुए रेयान रिकेल्टन; 17 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए ये दोहरा शतक बेहद खास है। रेयान की ऐतिहासिक पारी के दौरान उनका पूरा परिवार मैदान पर मौजूद था। दोहरा शतक लगाने के बाद उन्होंने जमकर जश्न मनाया और प्रशंसकों ने भी उनका साथ दिया।
विस्तार
रेयान से पहले ये कारनामा ग्रीम स्मिथ ने किया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 238 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में 28 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल 343 गेंदों का सामना किया और 259 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 29 चौके और तीन छक्के लगाए।
नववर्ष 2025 में रेयान पहला दोहरा टेस्ट शतक लगाने वाले ओपनर बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा इस मैदान पर नए वर्ष की शुरुआत में दोहरा शतक लगाने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के दूसरे और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले 2016 में बेन स्टोक्स (258) और हाशिम अमला (201) यह कारनामा कर चुके हैं।
Ryan Rickleton etches his name in the history books with a maiden Test double-hundred 💯💯
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) January 4, 2025
Soak it all up Ryan, this is your moment!#WozaNawe #BePartOfIt #SAvPAK pic.twitter.com/8YTrEXyjdG
बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए ये दोहरा शतक बेहद खास है। रेयान की ऐतिहासिक पारी के दौरान उनका पूरा परिवार मैदान पर मौजूद था। दोहरा शतक लगाने के बाद उन्होंने जमकर जश्न मनाया और प्रशंसकों ने भी उनका साथ दिया।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग कर रहे रेयान दोहरे शतक के साथ ब्रेंडन कुरुप्पू, ग्रीम स्मिथ और डेवोन कॉनवे के क्लब में शामिल हो गए। इन तीनों बल्लेबाजों ने पहली बार टीम के लिए पहली बार ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक जड़ा था। यह दक्षिण अफ्रीकी धरती पर बनाया गया 19वां दोहरा शतक है। इनमें से सात दोहरे शतक न्यूलैंड्स में ही लगे हैं जो देश के किसी भी अन्य स्थल से अधिक है।