फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs PAK: Ryan Rickelton became the first batsman to score a Test century of 2025 against pakistan

SA vs PAK: 2025 का पहला टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रेयान रिकेलटन, पाकिस्तान के गेंदबाजों को जमकर धोया

Fri, 03 Jan 2025 07:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 03 Jan 2025 07:02 PM IST
सार

रेयान रिकेलटन ने साल 2025 की शुरुआत टेस्ट शतक के साथ की। उन्होंने 135 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनसे पहले श्रीलंका के कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 मुकाबले में शतक लगाया था। वे नववर्ष 2025 में टी20 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
SA vs PAK: Ryan Rickelton became the first batsman to score a Test century of 2025 against pakistan
रायन रिकल्टन - फोटो : @ProteasMenCSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में रेयान रिकेलटन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने साल 2025 की शुरुआत टेस्ट शतक के साथ की। उन्होंने 135 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनसे पहले श्रीलंका के कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 मुकाबले में शतक लगाया था। वे नववर्ष 2025 में टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने रेयान रिकेलटन (नाबाद 176 रन) और कप्तान टेम्बा बावुमा (106 रन) के शतकों की मदद से पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन स्टंप तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 316 रन बना लिए। दिन का खेल समाप्त होने तक रिकेलटन 232 गेंद में 21 चौके और एक छक्के से 176 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे छोर पर डेविड बेडिंगघम चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम (17 रन) के रूप में 61 रन के स्कोर पर गंवाया। कुछ ही देर में वियान मुल्डर (05) और ट्रिस्टन स्टब्स (शून्य) भी पवेलियन लौट गये। इसके बाद रिकेलटन और बावुमा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 235 रन की भागीदारी निभाकर अपने शतक पूरे किये और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

हालांकि दिन का खेल समाप्त होने से पहले बावुमा (179 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) सलमान आगा (55 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर आउट हो गए। आगा के अलावा पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद ने एक एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed