फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs PAK: Pakistan Clean Sweep South Africa in three-match ODI series, created history, Saim Ayub shines

SA vs PAK: घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज में द. अफ्रीका का सूपड़ा साफ, पाकिस्तान ने रचा इतिहास, सैम अयूब चमके

Mon, 23 Dec 2024 12:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 Dec 2024 12:06 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका 1991 से वनडे मैच खेल रहा है। 1992 में टीम ने अपने घर में पहली वनडे सीरीज भारत के खिलाफ खेली थी। तब से यह पहली बार है जब उन्हें अपने घर में किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
SA vs PAK: Pakistan Clean Sweep South Africa in three-match ODI series, created history, Saim Ayub shines
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। पाकिस्तान ने इसी के साथ इतिहास रच दिया। मोहम्मद रिजवान की टीम वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का उसके घर में सूपड़ा साफ करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले किसी और टीम ने ऐसा नहीं किया था। 
विज्ञापन

पहली बार सूपड़ा साफ

दक्षिण अफ्रीका 1991 से वनडे मैच खेल रहा है। 1992 में टीम ने अपने घर में पहली वनडे सीरीज भारत के खिलाफ खेली थी। तब से यह पहली बार है जब उन्हें अपने घर में किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम से 36 रन से जीत हासिल की। सैम अयूब प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने तीसरे वनडे में 101 रन की पारी खेली। वह दो शतक की बदौलत सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने तीन पारियों में 78.33 की औसत से 235 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन तीन पारियों में 88 की औसत से 264 रन बनाकर सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। पहला वनडे पाकिस्तान ने तीन विकेट से और दूसरा वनडे 81 रन से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश से बाधित मैच में पाकिस्तान ने 47 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 308 रन बनाए थे। अब्दुल्ला शफीक खाता नहीं खोल सके। इसके बाद बाबर आजम और अयूब ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी निभाई। बाबर ने 71 गेंद में सात चौके की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं, अयूब ने फिर रिजवान के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी निभाई। रिजवान ने 52 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली।

इस बीच अयूब ने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा। वह 94 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। कामरान गुलाम खाता नहीं खोल सके। सलमान आगा ने 33 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। वहीं, तैयब ताहिर ने 24 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। शाहीन अफरीदी खाता नहीं खोल सके। नसीम शाह पांच रन बना सके और मोहम्मद हसनैन चार रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए। वहीं, मार्को यानसेन और ब्योर्न फोर्तुइन को दो-दो विकेट मिले। मफाका और कोर्बिन बोश को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पारी

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी 42 ओवर में 271 रन पर सिमट गई। उनकी ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। 43 गेंद की विस्फोटक पारी में क्लासेन ने 12 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, कोर्बिन ने 44 गेंद में पांच चौके की मदद से 40 नाबाद रन बनाए। टोनी डी जोर्जी ने 26 रन, कप्तान तेम्बा बावुमा ने आठ रन, रसी वान डर डुसेन ने 35 रन, एडेन मार्करम ने 19 रन, डेविड मिलर ने तीन रन, यानसेन ने 26 रन, फोर्तुइन ने आठ रन, रबाडा ने 14 रन की पारी खेली। मफाका खाता नहीं खोल सके। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मुकीम ने चार विकेट झटके। वहीं, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद हसनैन और सैम अयूब को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed