फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs PAK: Corbin Bosch allround performance made south africa to lead played for rajasthan royals with ashwin

SA vs PAK: सच साबित हुई अश्विन की भविष्यवाणी, डेब्यू टेस्ट में इस खिलाड़ी ने तोड़ा पाकिस्तान का घमंड, जानिए

Fri, 27 Dec 2024 08:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Dec 2024 08:08 PM IST
सार

गेंद से कहर बरपाने के बाद बॉश ने बल्ले से भी धमाल मचाया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बॉश ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 93 गेंदों का सामना किया और 15 छक्कों की सहायता से 81* रन बनाए।

विज्ञापन
SA vs PAK: Corbin Bosch allround performance made south africa to lead played for rajasthan royals with ashwin
कॉर्बिन बॉश-अश्विन - फोटो : @ProteasMenCSA/ICC/@ashwinravi99

विस्तार

पाकिस्तान की टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। सेंचुरियन में जारी इस मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम के लिए डेब्यू करने वाले कॉर्बिन बॉश ने ऑलराउंड प्रदर्शन से पाकिस्तान को बैकफुट पर पहुंचा दिया। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही अश्विन ने इस खिलाड़ी की तारीफ करते हुए बड़ी भविष्यवाणी की थी, जो कि अब सच साबित हुई है।
विज्ञापन

पाकिस्तान को दिया करारा झटका
अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे 30 वर्षीय ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में पाकिस्तान के चार विकेट चटकाए। बॉश ने कप्तान शान मसूद, साउद शकील, आमेर जमाल और नसीम शाह को अपना शिकार बनाया। इस दौरान उन्होंने 4.20 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ले से भी चमके बॉश
गेंद से कहर बरपाने के बाद बॉश ने बल्ले से भी धमाल मचाया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बॉश ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 93 गेंदों का सामना किया और 15 छक्कों की सहायता से 81* रन बनाए। इस तरह वह दक्षिण अफ्रीका के लिए इस स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मोंडे जोंडेकी का रिकॉर्ड तोड़ा। जोंडेकी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2003 में 59 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

सच साबित हुई अश्विन की भविष्यवाणी
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक दिन पहले ही कॉर्बिन बॉश की तारीफ की थी। उन्होंने बॉश की गेंदबाजी के कसीदे पढ़ते हुए कहा था कि, 'कॉर्बिन बॉश तीन साल पहले राजस्थान रॉयल्स में थे और वह ऐसे व्यक्ति थे जो उत्कृष्टता का पीछा कर रहे थे। गेंद से अच्छी शुरुआत की है लेकिन वह बल्ले से भी असरदार हो सकते हैं। मुझे याद है कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह 40+ के औसत से बल्लेबाजी करते रहे हैं।' अब अश्विन की यह भविष्यवाणी सत्य साबित हुई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 87.09 के औसत से पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed