फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs PAK: Babar Azam returns to the Test team will play the first match against South Africa

SA vs PAK: करीब ढाई महीने बाद टेस्ट टीम में बाबर आजम की वापसी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

Wed, 25 Dec 2024 11:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Dec 2024 11:03 PM IST
सार

दाएं हाथ के बल्लेबाज की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। उन्हें आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (07-11 अक्तूबर) में खेलते देखा गया था। इस दौरान वह सिर्फ 35 रन बना पाए थे।

विज्ञापन
SA vs PAK: Babar Azam returns to the Test team will play the first match against South Africa
बाबर आजम - फोटो : ICC

विस्तार

पाकिस्तान की टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमें गुरुवार को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने होंगी। सेंचुरियन में खेले जाने वाले इस मैच के लिए पाकिस्तान ने बुधवार को प्लेइंग 11 का एलान कर दिया। इसमें स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की वापसी हुई। उन्हें लगभग 2.5 महीने बाद टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

बाबर का कमबैक
दाएं हाथ के बल्लेबाज की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। उन्हें आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (07-11 अक्तूबर) में खेलते देखा गया था। इस दौरान वह सिर्फ 35 रन बना पाए थे। इसके बाद उन्हें अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया था। अब वह पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन के साथ टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल्ला शफीक की हुई छुट्टी
टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज में सामना हुआ था। तीन मैचों की सीरीज में दाएं हाथ के बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए। उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर, वह विकेट पर टिकने के लिए भी संघर्ष करते दिखे थे। इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उन्हें पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया। पाकिस्तान ने मेजबानों को 0-3 से वनडे सीरीज में हराया था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने मेहमानों को  टी20 सीरीज में 2-0 से मात दी थी।
विज्ञापन

मोहम्मद अब्बास की वापसी
पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को भी शामिल किया गया है। 34 वर्षीय गेंदबाज लगभग तीन साल बाद पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच खेलते दिखेंगे। उन्हें आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 2021 में खेलते देखा गया था। उम्मीद है कि वह इस मौके का फायदा उठाने में कामयाब होंगे। 25 टेस्ट मैचों में उनके नाम 90 विकेट हैं।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: शान मसूद, सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, आमेर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed