{"_id":"677d35bf564ff03a180179d8","slug":"sa-vs-pak-after-losing-to-south-africa-pakistan-suffered-another-setback-icc-imposed-fine-know-reason-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और झटका, आईसीसी ने लगाया जुर्माना, जानिए वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और झटका, आईसीसी ने लगाया जुर्माना, जानिए वजह
Tue, 07 Jan 2025 07:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:40 PM IST
सार
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि 'वेस्टइंडीज के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह जुर्माना तब लगाया जब समय की छूट को ध्यान में रखने के बावजूद पाकिस्तान को निर्धारित समय में पांच ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया।'
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : ICC
विस्तार
पाकिस्तान की टीम हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। इस दौरान मेजबानों ने शान मसूद की टीम को 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की। इस शिकस्त के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी पाकिस्तान की टीम पर जुर्माना लगाया है। दरअसल, आईसीसी ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर दूसरे टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। इसके अलावा आईसीसी ने पाकिस्तान की टीम के पांच अंकों में कटौती की है।
विज्ञापन
आईसीसी ने जारी किया बयान
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि 'वेस्टइंडीज के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह जुर्माना तब लगाया जब समय की छूट को ध्यान में रखने के बावजूद पाकिस्तान को निर्धारित समय में पांच ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया।' आईसीसी की आचार संहिता के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम खेंकने के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

पाकिस्तान के कप्तान ने स्वीकार की सजा
आईसीसी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है। पाकिस्तान अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज नौवें और अंतिम स्थान पर है।