फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs PAK 2nd T20: South Africa defeated Pakistan with Hendricks century, took unassailable 2-0 lead in series

SA vs PAK: हेंडरिक्स के शतक से द.अफ्रीका ने दूसरे टी20 में पाकिस्तान को हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

Sat, 14 Dec 2024 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Dec 2024 08:51 AM IST
सार

हेंड्रिक्स ने अपनी पारी में 10 छक्के और सात चौके जड़े। उन्होंने रसी वान डर डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी की। डुसेन 38 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी टी20 मैच शनिवार को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

विज्ञापन
SA vs PAK 2nd T20: South Africa defeated Pakistan with Hendricks century, took unassailable 2-0 lead in series
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान दूसरा टी20 - फोटो : Twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को तीन गेंद बाकी रहते सात विकेट से हराकर दो साल से अधिक समय में पहली बार टी20 सीरीज जीत ली। सलामी बल्लेबाज रीजा हेंडरिक्स ने 63 गेंद में 117 रन बनाए, जिससे मेजबान टीम ने 206 रन के लक्ष्य के जवाब में तीन विकेट पर 210 रन बना लिए। इससे पहले पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज सैम अयूब के 57 गेंद पर नाबाद 98 रन की मदद से पांच विकेट पर 206 रन बनाए थे। अयूब बदकिस्मत रहे कि अपना शतक पूरा नहीं कर सके। उन्हें पारी की आखिरी नौ गेंद खेलने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज एक मैच बाकी रहते 2-0 से अपने नाम कर ली। यह अगस्त 2022 के बाद टी20 सीरीज में उसकी पहली जीत है। दोनों टीमों ने मिलकर 416 रन बनाए जो उनके आपसी टी20 इतिहास में 17 साल में पहली बार हुआ है। एक वक्त दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट 28 रन पर गंवा दिए थे। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और सात चौके जड़े। उन्होंने रसी वान डर डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी की। डुसेन 38 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी टी20 मैच शनिवार को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस मैच में रिजवान नए ओपनर अयूब के साथ उतरे। पहले टी20 में वह बाबर आजम के साथ ओपनिंग उतरे थे। हालांकि, पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही और रिजवान 13 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। बाबर ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन 20 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान खान तीन रन और तैयब ताहिर छह रन बना सके। इरफान खान ने 16 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाए। इसके अलावा अब्बास अफरीदी चार गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। अयूब ने 57 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 98 रन की नाबाद पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डी गैलियम और ओटनील बार्टमैन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जॉर्ज लिंडे को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पारी
207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। रेयान रिकेलटन दो और मैथ्यू ब्रीजके 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रीजा और डुसेन ने पारी संभाली। रीजा के आउट होने के बाद डुसेन ने कप्तान हेनरिक क्लासेन के साथ मिलाकर टीम को 19.3 ओवर में जीत दिलाई। क्लासेन पांच गेंद में आठ रन बनाकर नाबाद रहे। डुसेन ने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। पाकिस्तान की ओर से जहानदाद खान ने दो विकेट लिए। वहीं, अब्बास अफरीदी को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed