{"_id":"6770ba455a4b273f6b0bf76e","slug":"sa-vs-pak-1st-test-south-africa-needs-121-runs-to-win-pakistan-needs-seven-wickets-in-centurion-test-2024-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SA vs PAK: रोमांचक मोड़ पर मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 121 रन चाहिए, पाकिस्तान को सात विकेट की दरकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs PAK: रोमांचक मोड़ पर मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 121 रन चाहिए, पाकिस्तान को सात विकेट की दरकार
Sun, 29 Dec 2024 08:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:37 AM IST
सार
तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास (तीन रन देकर दो विकेट) और खुर्रम शहजाद (22 रन देकर एक विकेट) ने दक्षिण अफ्रीका के शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर पाकिस्तान के लिए जीत की उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन
विस्तार
सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। तेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 121 रन और शान मसूद की पाकिस्तान टीम को जीत के लिए सात विकेट की जरूरत है। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास (तीन रन देकर दो विकेट) और खुर्रम शहजाद (22 रन देकर एक विकेट) ने दक्षिण अफ्रीका के शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर पाकिस्तान के लिए जीत की उम्मीद जगा दी है। उसे मैच जीतने और अगले साल लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए अभी 121 रन की दरकार है। विकेट से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के लिए लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं होगा। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय एडेन मार्क्रम 22 रन पर और कप्तान बावुमा खाता खोले बिना नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टोनी डी जोर्जी फिर फेल रहे और दो रन बना सके। वहीं, रेयान रिकेल्टन खाता नहीं खोल सके। ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर आउट हुए। पिछली पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी खराब रही थी, लेकिन मार्करम, बावुमा और आखिर में बोश ने रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को बढ़त दिलाई थी।
इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 237 रन बनाए। उसकी तरफ से सऊद शकील ने 84 और पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 50 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसेन ने 52 रन देकर छह विकेट लिए। सैम अयूब 27 रन, शान मसूद 28 रन, कामरान गुलाम चार रन, रिजवान तीन रन और सलमान आगा एक रन बनाकर आउट हुए थे। आमिर जमाल 18 रन बना सके थे। नसीम शाह और अब्बास खाता नहीं खोल सके थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसेन के अलावा रबाडा ने दो विकेट लिए। वहीं, बोश और पैटरसन को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 211 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 301 रन बनाकर 90 रन की बढ़त हासिल की थी।