{"_id":"66c06aaf30eaf00f9c00d5a4","slug":"sa-vs-ban-2nd-test-south-africa-takes-lead-of-239-runs-over-west-indies-markram-verreynne-half-century-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"SA vs BAN 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर 239 रन की बढ़त बनाई, मार्करम-वेरेन ने जड़े अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs BAN 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर 239 रन की बढ़त बनाई, मार्करम-वेरेन ने जड़े अर्धशतक
Sat, 17 Aug 2024 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:48 PM IST
सार
इन दोनों टीम के बीच त्रिनिदाद में खेला गया पहला मैच बारिश से प्रभावित रहा था तथा ड्रॉ समाप्त हुआ था। दो टेस्ट मैच की सीरीज के बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
विस्तार
एडेन मार्करम और काइल वेरेन के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 239 रन की बढ़त हासिल कर ली। अपनी पहली पारी में 160 रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 223 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 144 रन पर आउट हो गई थी। मार्कराम ने 50 रन बनाए, जबकि वेरेन 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर वियान मुल्डर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों टीम के बीच त्रिनिदाद में खेला गया पहला मैच बारिश से प्रभावित रहा था तथा ड्रॉ समाप्त हुआ था। दो टेस्ट मैच की सीरीज के बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेली जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए एडन मार्करम ने 14 रन, टोनी डी जॉर्जी एक रन, ट्रिस्टन स्टब्स 26 रन, बेडिंघम 28 रन, वराने ने 21 रन और नांद्रे बर्गर ने 23 रन की पारी खेली। पीट 38 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान तेम्बा बावुमा, वियान मुल्डर, केशव महाराज और कगिसो रबाडा खाता नहीं खोल पाए। शमार जोसेफ ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखने हुए पांच विकेट लिए। इसके अलावा जेडन सील्स को तीन विकेट मिले जेसन होल्डर और गुडाकेश मोती को एक-एक विकेट मिला।
वेस्टइंडीज की पहली पारी
जवाब में वेस्टइंडीज की भी बल्लेबाजी खराब रही। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट तीन रन, केसी कार्टी 26 रन, एलिक एथानाजे एक रन केवेम हॉज चार रन, जोशुआ डा सिल्वा चार रन और मोती 11 रन बनाकर आउट हुए। मिकाइल लुईस खाता नहीं खोल सके। वहीं, होल्डर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मुल्डर के चार विकेट के अलावा, नांद्रे बर्गर ने दो विकेट लिए। वहीं, महाराज को एक विकेट मिला। दूसरे दिन होल्डर विंडीज की पारी को दक्षिण अफ्रीका के नजदीक पहुंचाना चाहेंगे।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। जॉर्जी और मार्करम ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े। जोर्जी 39 रन बनाकर जेडन सील्स और मार्करम 51 रन बनाकर गुडाकेश मोती का शिकार बने। ट्रिस्टन स्टब्स ने फिर 24 रन बनाए। वहीं, कप्तान तेम्बा बावुमा चार रन बना सके, जबकि बेडिंघम खाता नहीं खोल सके। वेस्टइंडीज की ओर से सील्स ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि मोती को दो विकेट मिले हैं।