फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs AUS WTC Final 2025 South Africa vs Australia Head to Head in Test Records and Stats Lords Cricket Ground

AUS vs SA WTC Final Playing-11: दक्षिण अफ्रीका की नजरें पहले आईसीसी खिताब पर, सामने ऑस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती

Wed, 11 Jun 2025 08:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Jun 2025 08:36 AM IST
सार

SA vs AUS Head to Head in Test Stats : किसी आईसीसी टूर्नामेंटों के फाइनल में उन्हें हराना और मुश्किल होता है। टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में 13 बार फाइनल में पहुंची है और इसमें से 10 बार खिताब जीतने में सफल रही है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका टीम तटस्थ स्थल पर खेले जाने वाले इस मैच को जीत कर 'चोकर्स' के तमगे से पीछा छुड़ाना चाहेगी।

विज्ञापन
SA vs AUS WTC Final 2025 South Africa vs Australia Head to Head in Test Records and Stats Lords Cricket Ground
पैट कमिंस और तेम्बा बावुमा - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 आखिरकार अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। इस चक्र के फाइनल की शुरुआत बुधवार 11 जून से होने जा रही है। फाइनल लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामने मजबूत इरादे वाले दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी जो खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए बेकरार है। ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जिसने आईसीसी की चारों ट्रॉफी (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और डब्ल्यूटीसी) जीती है। किसी आईसीसी टूर्नामेंटों के फाइनल में उन्हें हराना और मुश्किल होता है। टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में 13 बार फाइनल में पहुंची है और इसमें से 10 बार खिताब जीतने में सफल रही है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की टीम अहम मैचों में जीत के करीब पहुंच कर फिसलने के लिए जानी जाती है और इस वजह से उन्हें 'चोकर्स' नाम दिया गया है। टीम ने अब तक आईसीसी का सिर्फ एक टूर्नामेंट जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। दक्षिण अफ्रीका की इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और टीम तटस्थ स्थल पर खेले जाने वाले इस मैच को जीत कर 'चोकर्स' के तमगे से पीछा छुड़ाना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

SA vs AUS WTC Final 2025 South Africa vs Australia Head to Head in Test Records and Stats Lords Cricket Ground
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
टीम ने डब्ल्यूटीसी के 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया। इसमें से ज्यादातर खिलाड़ी सही समय पर रन बनाने वाले या विकेट लेने वाले निकले। टीम लगातार सात टेस्ट में जीत के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए तैयार है। उसने पिछले साल दिसंबर में ही इसका टिकट पक्का कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती पारी का आगाज करने के लिए उस्मान ख्वाजा के साथी को तय करने की होगी। टीम के पास भारत के खिलाफ पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाले अंतिम एकादश से डेविड वार्नर को छोड़कर बाकी के 10 खिलाड़ी मौजूद है।
विज्ञापन

मध्यम गति के गेंदबाज जोश हेजलवुड उस मैच को चोट के कारण नहीं खेल पाये थे। वह हालांकि उस टीम में शामिल रहे स्कॉट बोलैंड की जगह लेने के लिए तैयार है। हेजलवुड ने कंधे की चोट से उबरते हुए पिछले सप्ताह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभई। उन्होंने आईपीएल में 12 मैचों में 22 विकेट लेकर दमदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज के तौर पर वॉर्नर की जगह लेने वाले का फैसला अब भी नहीं हुआ है। 19 साल के सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ आक्रामक तेवर से प्रभावित किया लेकिन लेकिन फरवरी में श्रीलंका में ट्रेविस हेड ने इस भूमिका को निभाया। माना जा रहा कि हेड एक बार भी इस भूमिका में दिखेंगे।

SA vs AUS WTC Final 2025 South Africa vs Australia Head to Head in Test Records and Stats Lords Cricket Ground
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
टीम के लिए मध्यक्रम में मार्नस लाबुशेन की फॉर्म चिंता की विषय है लेकिन हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने सर्जरी से वापसी करते हुए काउंटी क्रिकेट में ग्लूस्टरशर का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन शतक जड़ कर शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में अनुभव की कोई कमी नहीं है। टीम में ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक शीर्ष 10 विकेट लेने वालों में से चार गेंदबाज शामिल है। इसमें नाथन लियोन (553, तीसरे), मिशेल स्टार्क (382, चौथे), कप्तान पैट कमिंस (294, आठवें) और हेजलवुड (279, 10वें) का नाम हैं।

स्मिथ 36 साल के हो जाएंगे और उन्होंने मार्च के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। यही हाल कोंस्टास, सलामी बल्लेबाज ख्वाजा, लियोन, बोलैंड और विकेटकीपर एलेक्स कैरी का भी है। स्मिथ ने हालांकि पिछले पांच टेस्ट मैचों में चार शतक जड़े है और उन्होंने 10,000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। यह आंकड़ा दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम के रनों के लगभग बराबर है।  लॉर्ड्स उनका औसत 58 के आसपास का है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कैगिसो रबाडा से निपटने की होगी। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों के लिए भी रबाडा मुश्किलें खड़ा करेंगे।  उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में ख्वाजा को पांच बार चलता किया है।

SA vs AUS WTC Final 2025 South Africa vs Australia Head to Head in Test Records and Stats Lords Cricket Ground
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
रबाडा के नाम 327 टेस्ट विकेट हैं। उन्हें मार्को यानसेन से बेहतर मदद की उम्मीद होगी। वामहस्त तेज गेंदबाज यानसेन ने डब्ल्यूटीसी चक्र में छह मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं। टीम में लुंगी एनगिडी और डेन पैटरसन तेज गेंदबाजी के तीसरे विकल्प होंगे। एनगिडी आईपीएल खेल कर वहां पहुंच है तो वही पेटरसन ने हाल में काउंटी क्रिकेट खेला है। एडेम मार्करम और रयान रिकेल्टन दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी का आगाज करेंगे, जबकि कप्तान बावुमा चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे।

मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले डेविड बेडिंघम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अभ्यास मैच में साबित कर दिया कि वह अप्रैल में अंगुली के फ्रैक्चर से उबर चुके हैं। लॉर्ड्स के मैदान पर हालांकि दोनों टीमों का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने सात मैचों में सिर्फ एक हार का सामना किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैदान पर पिछले 10 साल में एक भी मैच नहीं गंवाया है।

SA vs AUS WTC Final 2025 South Africa vs Australia Head to Head in Test Records and Stats Lords Cricket Ground
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की घोषित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
ऑस्ट्रेलिया:
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
दक्षिण अफ्रीका: तेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रियान रिक्लेटन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed