{"_id":"684d4e869ef52ced91024afa","slug":"sa-vs-aus-wtc-final-2025-south-africa-journey-to-world-test-championship-final-record-and-stats-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC: आठ मुकाबले जीते और एक ड्रॉ...जानिए कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सफर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC: आठ मुकाबले जीते और एक ड्रॉ...जानिए कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सफर
Sat, 14 Jun 2025 05:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:29 PM IST
सार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में दक्षिण अफ्रीका का सफर शानदार रहा। तेम्बा बावुमा के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल से पहले तक कुल 12 मुकाबले खेले और आठ मुकाबले जीते। वहीं, तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। अब फाइनल में प्रोटियाज ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
बावुमा-मार्करम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2021-23 सत्र का खिताब जीता था। वहीं, 2019-21 सत्र का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर अपने नाम किया था। हम यहां आपको दक्षिण अफ्रीका का फाइनल तक का सफर बता रहे हैं...
आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी दक्षिण अफ्रीका
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में दक्षिण अफ्रीका का सफर शानदार रहा। तेम्बा बावुमा के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल से पहले तक कुल 12 मुकाबले खेले और आठ मुकाबले जीते। वहीं, तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। अब फाइनल में प्रोटियाज ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी दक्षिण अफ्रीका
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में दक्षिण अफ्रीका का सफर शानदार रहा। तेम्बा बावुमा के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल से पहले तक कुल 12 मुकाबले खेले और आठ मुकाबले जीते। वहीं, तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। अब फाइनल में प्रोटियाज ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
कैसा रहा सफर?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भारत के खिलाफ दो मैचों की सीरीज से हुई थी। इसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था और सीरीज 1-1 से ड्रॉ हुई थी। इसके बाद उनका सामना न्यूजीलैंड से हुआ जिन्होंने दो मैचों की सीरीज को 0-2 से जीता था। वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 से सीरीज जीती जबकि बांग्लादेश को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का विजय रथ जारी रहा और टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान को क्रमश: 2-0, 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ऑस्ट्रेलिया की डब्ल्यूटीसी 2023-25 की यात्रा
ऑस्ट्रेलिया का सफर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में शानदार रहा था। इस दौरान उन्होंने कुल 19 मुकाबले खेले और 13 में जीत दर्ज की। वहीं, चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा जबकि दो मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया जब फाइनल में पहुंची तो माना जा रहा था कि उसे हरा पाना मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें विकेट से हरा दिया।

लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका ने जमाई धाक
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का खिताब अपने नाम कर लिया। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने ब्यू वेबस्टर और स्टीव स्मिथ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 212 रन बनाए थे। इस दौरान कगिसो रबाडा ने कुल पांच विकेट हासिल किए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर समाप्त हो गई थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त मिल गई। इस दौरान कप्तान पैट कमिंस ने कुल छह विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 207 रन बनाए और 281 रनों की कुल बढ़त हासिल की। 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन एडेन मार्करम की शतकीय और कप्तान तेम्बा बावुमा की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 282 रन बनाए और खिताब अपने नाम कर लिया।