फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA in control after 3 fifties in second test

तीन अर्धशतकों ने दक्षिण अफ्रीका को संभाला

Fri, 21 Feb 2014 01:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Feb 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
SA in control after 3 fifties in second test

शुरुआती झटकों के बाद तीन अर्धशतकीय पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में संभल गया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट के पहले दिन ओपनर डीन एल्गर और फाफ डू प्लेसिस ने शुरुआती झटकों से उबार लिया।

पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जा रहे मैच के पहले दिन दो विकेट महज 11 रन पर गिर जाने के बाद मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप्स तक पांच विकेट पर 214 रन बना लिए थे। क्रीज पर उस समय एबी डीलिवियर्स 51 और जेपी डुमनी दो रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारकर मेजबान टीम 0-1 से पीछे है।

फिर नहीं मिली अच्छी शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। कप्तान ग्रीम स्मिथ ने एक बार फिर निराश किया और मात्र नौ रन बनाकर रेयान हैरिस की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जगह लेने आए हाशिम अमला भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे तेज मिचेल जॉनसन की गेंद पर चकमा खा बैठे और बिना खाता खोले एलबीडब्लू आउट होकर पेवेलियन लौट गए।

दो विकेट मात्र 11 रन पर गिर जाने के बाद ओपनर डीन एल्गर और फैफ डू प्लेसिस ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी कर टीम को इन शुरुआती झटकों से उबार लिया।

डीविलयर्स ने खेली अर्धशतकीय पारी
प्लेसिस 126 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लियोन ने स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच कराया। डू प्लेसिस के बाद एल्गर ने कप्तान एबी डीविलयर्स के साथ मोर्चा संभाला और चाय के विश्राम तक टीम का स्कोर तीन विकेट पर 145 रन तक पहुंचाया।


डीविलयर्स ने अपनी अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी एल्गर के साथ जोड़ी जल्द टूट गई। दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई। 83 रन के निजी स्कोर पर एल्गर लियोन की गेंद पर कैच आउट हो गए। एल्गर के बाद क्विंटन डी कॉक (7) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

पहले दिन नाथन लियोन ने दो और जॉनसन, हैरिस और स्टीवन स्मिथ को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed