फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa fined for slow over rate against team India: ICC World Cup 2015

टीम इंडिया से हार के बाद दक्षिण अफ्रीका पर लगा जुर्माना

Mon, 23 Feb 2015 05:52 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
South Africa fined for slow over rate against team India: ICC World Cup 2015

मेलबर्न में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले से पहले अफ्रीकी टीम को मजबूत टीम के रूप में आंका जा रहा था। इसके पीछे उसका वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सौ फीसदी जीत का प्रदर्शन भी अहम कारण था।

विज्ञापन


लेकिन मेलबर्न में खेले गए वर्ल्ड कप के 13वें मुकाबले में टीम इंडिया ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफ्रीकी टीम को हराकर टूर्नामेंट का इतिहास ही बदल दिया। इससे पहले खेले गए सभी 3 मैचों में भारत दक्षिण अफ्रीका से हार गया था।
विज्ञापन


इस लिहाज से टीम इंडिया पर यह दबाव था कि वह 23 साल से चले आ रहे लगातार हार के सिलसिले को खत्म करे। भारत के खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और अफ्रीकी टीम पर वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत अपने नाम करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दक्षिण अफ्रीका जिसे चोकर्स भी कहा जाता है भारत के खिलाफ उनका एक भी हथियार नहीं चला और 130 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हार तो हार उसे एक और बड़ा झटका भी लगा।

एक और गलती से डीविलियर्स पर लग जाएगा एक मैच का बैन

South Africa fined for slow over rate against team India: ICC World Cup 2015

टीम इंडिया के हाथों हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी सदमे में चले गए। प्रोटीज को एक और झटका तब लगा जब आईसीसी ने उन पर स्लो ओवर के कारण जुर्माना लगा दिया। अफ्रीकी टीम तय समय तक एक ओवर कम फेंक सकी थी। इस लिहाज से कप्तान एबी डीविलियर्स पर मैच फीस का 20 फीसदी और अन्य खिलाड़ियों का 10 फीसदी काट लिया गया।

मैच के बाद मैच रेफरी जेफ क्रो ने पाया कि दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित समय तक अपने कोटे के पूरे ओवर नहीं कर सकी है इसलिए कप्तान डीविलियर्स समेत टीम पर जुर्माना लगा दिया।

आईसीसी नियमों के अनुसार अगर टीम पूरे ओवर फेंकने के मामले में थोड़ा सा चूकती है तो खिलाड़ियों पर 10 फीसदी और कप्तान पर 20 फीसदी मैच फीस काट लिया जाए। अब अगर दक्षिण अफ्रीका किसी अन्य मैच में स्लो ओवर के लिए दोषी पाए जाते हैं तो उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed