{"_id":"5a7306b24f1c1b88268b7dbc","slug":"s-sreesanth-appeal-in-supreme-court-against-life-ban-by-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI को श्रीसंत ने फिर दी चुनौती, खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI को श्रीसंत ने फिर दी चुनौती, खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
एस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजीवन प्रतिबंध की सजा झेल रहे टीम इंडिया के क्रिकेटर एस श्रीसंत ने उन पर लगे बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को श्रीसंत के वकील ने इस मामले से जुड़ी याचिका चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के सामने रखी। सुप्रीम कोर्ट में अब इस मामले पर सुनवाई 5 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
इससे पहले केरला हाईकोर्ट ने श्रीसंत को बीसीसीआई के दायरे में आने वाली किसी भी क्रिकेट एक्टिविटी में हिस्सा न लेने के आदेश दिए थे। इसके बाद श्रीसंत ने केरला कोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी है। साल 2016 में दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट ने श्रीसंत को आरोपी मानते हुए इस मामले में उन पर सभी चार्ज तय किए थे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई इस याचिका में श्रीसंत के वकील ने कहा, 'हाईकोर्ट की सिंगल जज बैंच द्वारा बैन हटाए जाने के बाद श्रीसंत को क्रिकेट खेलने की अनुमित मिलनी चाहिए थी, लेकिन डिविजन बैंच ने बीसीसीआई के फैसले की न्यायिक समीक्षा करने से इनकार कर दिया और उन्हें फिर से क्रिकेट न खेलने के निर्देश दिए।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल 2011 की विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे इस तेज गेंदबाज पर आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए श्रीसंत मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसे थे। इसके बाद बीसीसीआई ने श्रीसंत को आरोपी मानते हुए उन पर बैन लगा दिया था।