फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ruturaj Gaikwad hits seven sixes in an over score 220* in 159 balls against UP in Vijay hazare trophy

Vijay Hazare Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

Mon, 28 Nov 2022 03:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 03:34 PM IST
सार

ऋतुराज ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में पारी के 49वें ओवर में सात छक्के लगाए। इस ओवर में कुल 43 रन आए। इनमें से 42 रन ऋतुराज के बल्ले से थे और एक रन नो बॉल का था। 
 

विज्ञापन
Ruturaj Gaikwad hits seven sixes in an over score 220* in 159 balls against UP in Vijay hazare trophy
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय हजार ट्रॉफी में महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में 159 गेंद में नाबाद 220 रन बनाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी शानदार पारी के चलते महाराष्ट्र ने इस मैच में पांच विकेट खोकर 330 रन का बड़ा स्कोर बनाया। 
विज्ञापन


इस मैच में जहां ऋतुराज ने 159 गेंद में 220 रन बनाए। वहीं, महाराष्ट्र के बाकी बल्लेबाजों ने 141 गेंद में 110 रन ही बनाए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतुराज ने अपनी पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए। उन्होंने 138.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लिस्ट ए क्रिकेट में यह ऋतुराज का पहला दोहरा शतक था। वह 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी ऋतुराज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। 

महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में कुल 43 रन आए। इनमें से 42 रन ऋतुराज के बल्ले से आए। 
 

महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। बावने और अजीम काजी दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दोनों ने 35 रन बनाए। बावने ने इसके लिए 54 तो आजीम ने 42 गेंदें लीं। 

उत्तर प्रदेश के लिए कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, राजपूत और शिवम शर्मा को एक-एक विकेट मिले। ऋतुराज से एक ओवर में सात छक्के खाने वाले शिवा सिंह ने अपने नौ ओवर में कुल 88 रन लुटा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed