{"_id":"69ed9227974e94b0930924db","slug":"rr-vs-srh-pat-cummins-admires-vaibhav-suryavanshi-praises-him-highly-after-ipl-2026-match-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR Vs SRH: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कमिंस, जमकर की इस बल्लेबाज की सराहना; बोले- मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR Vs SRH: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कमिंस, जमकर की इस बल्लेबाज की सराहना; बोले- मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी
Sun, 26 Apr 2026 09:48 AM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:48 AM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने प्रदर्शन हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। अब पैट कमिंस भी उनके मुरीद हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने वैभव की जमकर प्रशंसा की है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
विस्तार
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 15 साल के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक डेब्यू नहीं किया है। लेकिन, आईपीएल और अंडर-19 और भारत ए के लिए खेलते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया में अपने प्रशंसक बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाल रहे पैट कमिंस सूर्यवंशी के नए फैन बॉय बन गए हैं।
विज्ञापन
सनराइजर्स के खिलाफ वैभव ने जड़ा था शतक
आईपीएल 2026 में शनिवार को शाम का मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर शतक लगा दिया। वैभव ने 37 गेंदों की अपनी पारी में 12 छक्के और पांच चौके लगाते हुए 103 रन की पारी खेली। इसी पारी की बदौलत राजस्थान 228 रन बना सकी। सनराइजर्स ने पांच विकेट पर 229 रन बनाकर नौ गेंद शेष रहते हुए मैच पांच विकेट से जीत लिया।

सनराइजर्स ने बेशक मैच जीत लिया था, लेकिन वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के कप्तान पैट कमिंस को अपना फैन बना लिया। कमिंस ने कहा, वैभव मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी है। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना काफी शानदार और मनोरंजक है। वह बहुत शानदार है। उनके करियर की शानदार शुरुआत हुई है और उन्हें बहुत आगे जाना है। उनमें अकेले दम पर मैच छीन लेने की क्षमता है।
आईपीएल 2026 में कमिंस ने खेला पहला मैच
पैट कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़े, सफल और सम्मानित कप्तान के रूप में जाने जाते हैं। उनकी प्रशंसा वैभव के लिए निश्चित रूप से उत्साहजनक है। कमिंस ने शनिवार को आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेला। उनकी टीम में मौजूदगी ने निश्चित तौर पर सनराइजर्स की गेंदबाजी को मजबूत किया है। राजस्थान के खिलाफ कमिंस ने चार ओवर में मात्र 27 रन देकर कप्तान रियान पराग का विकेट लिया था।