फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs SRH Match Report and Scorecard Update as Sunrisers hyderabad beat Rajasthan Royals by four wickets

RR vs SRH: समद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर हैदराबाद को जिताया, संदीप की नो बॉल पड़ी भारी, राजस्थान की छठी हार

Mon, 08 May 2023 12:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 08 May 2023 12:00 AM IST
सार

संदीप शर्मा ने आखिरी गेंद में अब्दुल समद को आउट कर राजस्थान को जीत दिला दी थी, लेकिन उनका पैर क्रीज से बाहर पड़ा और यह नो बॉल हो गई। इसके बाद समद ने छक्का लगाकर राजस्थान से मैच छीन लिया और हैदराबाद को चार विकेट से जीत दिलाई।
 

विज्ञापन
RR vs SRH Match Report and Scorecard Update as Sunrisers hyderabad beat Rajasthan Royals by four wickets
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। आईपीएल 2023 के 52वें मैच में राजस्थान ने अपने घरेलू मैदान में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी गेंद में अब्दुल समद के छक्के की मदद से 217 रन बना लिए और चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद के पास 10 मैच में आठ अंक हो गए हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, राजस्थान की टीम 11 मैच में 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है और मुश्किल में दिख रही है। 
विज्ञापन


शुरुआती पांच में से चार मैच जीतने वाली राजस्थान की टीम अगले छह में से पांच मैच हार चुकी है। पिछले तीन मुकाबलों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन



संदीप की नो बॉल ने राजस्थान को हराया
इस मैच में हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी गेंद में पांच रन की जरूरत थी और संदीप शर्मा की गेंद पर अब्दुल समद कैच आउट हो गए। राजस्थान की टीम चार रन से मैच जीत गई थी, लेकिन तभी नो बॉल का हूटर बजा और मैच पलट गया। समद क्रीज पर बने रहे और अब हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी गेंद में चार रन चाहिए थे। ऐसे में समद ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी और राजस्थान की टीम जीती बाजी हार गई। आइए जानते हैं मैच में कैसे क्या हुआ?




राजस्थान की तूफानी शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने शानदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने तेज गति से रन बनाए, जबकि बटलर ने दूसरे छोर पर अपना समय लिया। जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी के चलते राजस्थान ने पावरप्ले के अंदर ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, जायसवाल 18 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गए। 

जायसवाल के जाने के बाद जोस बटलर ने गियर बदला और संजू सैमसन के साथ मिलकर तूफानी अंदाज में रन बनाए। दोनों 10 ओवर के अंदर राजस्थान का स्कोर 100 रन के पार ले गए। इसके बाद बटलर ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और संजू के साथ शतकीय साझेदारी कर 15वें ओवर में राजस्थान का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद संजू सैमसन ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी के 19वें ओवर में बटलर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए और अपने छठे आईपीएल शतक से चूक गए। बटलर ने 59 गेंद में 95 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए और सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की।

अंत में संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में रन बनाकर राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 214 रन तक पहुंचाया। उन्होंने 38 गेंद में नाबाद 66 रन बनाए। उनकी पारी में पांच छक्के और चार चौके शामिल थे। वहीं, हैदराबाद के लिए मार्को यानसेन और भुवनेश्वर कुमार एक-एक विकेट ले सके। 



हैदराबाद की अच्छी शुरुआत
215 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की। अनमोलप्रीत सिंह और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने तेज गति से रन बनाए और पावरप्ले के अंदर ही हैदराबाद का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार पहुंचा दिया। हालांकि, अनमोलप्रीत सिंह 25 गेंद में 33 रन बनाकर चहल का शिकार बने। इस समय टीम का स्कोर 51 रन था। इसके बाद अभिषेक ने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर हैदराबाद का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इस समय हैदराबाद की रन गति धीमी हुई, लेकिन बाद में दोनों ने बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया। 



चहल की शानदार गेंदबाजी
116 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। अभिषेक शर्मा 34 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और हेनरिक क्लासेन ने तेजी से रन बनाए और दो विकेट पर हैदराबाद का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। चहल ने क्लासेन को अपना दूसरा शिकार बनाया। क्लासेन 12 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद राहुल त्रिपाठी भी 29 गेंद में 47 रन बनाकर चहल का तीसरा शिकार बने। इसी ओवर में चहल ने एडेन मार्करम को अपना चौथा शिकार बनाया और आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। चहल की शानदार गेंदबाजी के चलते राजस्थान की टीम मैच में काफी आगे निकल गई थी।



फिलिप्स ने पलटा मैच
हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 41 रन चाहिए थे। ऐसे में ग्लेन फिलिप्स ने कुलदीप यादव के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 22 रन बना दिए और हैदराबाद की टीम फिर से मैच में आ गई। हालांकि, इसी ओवर में फिलिप्स आउट भी हो गए। आखिरी में हैदराबाद को 17 रन की जरूरत थी। अब्दुल समद और मार्को यानसेन ने पांच गेंदों में 12 रन बनाए और हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी गेंद में पांच रन चाहिए थे। समद कैच आउट हुए, लेकिन यह नो बॉल निकली और अब आखिरी गेंद में हैदराबाद को चार रन चाहिए थे। ऐसे में समद ने छक्का लगाकर हैदराबाद को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed