फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs RR Playing 11: IPL 2022 Qualifier 2 Match Today Dream 11 Prediction Preview News In Hindi

RCB vs RR Playing 11: दूसरे क्वालीफायर में क्या होगी राजस्थान-बैंगलोर की प्लेइंग 11, किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Fri, 27 May 2022 02:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 May 2022 02:48 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों टीमें इस सीजन में 15 मैच खेल चुकी हैं और अपनी सही प्लेइंग 11 हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में दोनों टीमों में बदलाव की संभावना न के बराबर है। 

विज्ञापन
RCB vs RR Playing 11: IPL 2022 Qualifier 2 Match Today Dream 11 Prediction Preview News In Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ है। यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। आईपीएल 2022 में अब तक इन दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए हैं। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चार विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 29 रन से जीत हासिल की थी। अब एक महीने बाद फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। इस मैच में दोनों ही टीमों के कप्तान बिना किसी बदलाव के मैदान में उतर सकते हैं। बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज और राजस्थान के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर रन लुटाए हैं, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को इस मैच में भी मौका दिया जाना लगभग तय है।  
विज्ञापन


इस सीजन में अब सिर्फ दो मुकाबले रह गए हैं और दोनों टीमें 15 मैच खेल चुकी हैं। दोनों टीमों को उनकी सही प्लेइंग इलेवन मिल चुकी है और अब टीम में बदलाव की संभावना तभी है, जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो। 
विज्ञापन


राजस्थान के मैच फिनिश करना बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन टीम की बल्लेबाजी में गहराई नहीं है। रियान पराग छठे नंबर पर खेलते हैं और वो टीम के आखिरी विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी के लिए आते हैं, लेकिन इस सीजन उन्होंने बल्ले के साथ कमाल किया है। इस मैच में राजस्थान को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने पर राजस्थान के पास मध्यक्रम में कोई भरोसेमंद बल्लेबाज नहीं है। शिमरन हेटमायर ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन पिछले कुछ मैचों में वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और इस मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और संजू सैमसन ने भी कई उपयोगी पारियां खेली हैं। इनमें से भी किसी एक बल्लेबाज को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

गेंदबाजी में बदलाव की संभावना कम
राजस्थान की गेंदबाजी टूर्नामेंट की शुरुआत से ही काफी मजबूत रही है। ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा पावरप्ले में विकेट निकालते हैं, जबकि बीच के ओवरों में चहल और अश्विन की जोड़ी सुपरहिट रही है। अंत के ओवरों में ओबी मैकॉय ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में राजस्थान की टीम में कोई बदलाव होने की संभावना न के बराबर है। 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबी मैकॉय।

बैंगलोर की बल्लेबाजी दमदार 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी दमदार है। पिछले कुछ मैचों में रजत पाटीदार, विराट कोहली और प्लेसिस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अंत में दिनेश कार्तिक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल अब तक अपने नाम के अनुरूप कमाल नहीं कर पाए हैं। उन्हें इस मैच में बड़ी पारी खेलनी होगी। हालांकि, अंतिम ओवरों में गेंदबाजी जरूर बैंगलोर के लिए चिंता का विषय रही है। हर्षल पटेल और वनिंदू हसरंगा शानदार लय में हैं। शुरुआती ओवरों में जोश हेजलवुड भी विकेट निकाल रहे हैं, लेकिन सिराज खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। खासकर अंतिम ओवरों में हेडलवुड और सिराज दोनों ने खासे रन लुटाए हैं। हालांकि, कप्तान डुप्लेसिस नॉक आउट मैच में टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित टीम
विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed