फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs RCB IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match 13 Online

RR vs RCB Live Streaming: जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी से भिड़ंत आज, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Tue, 05 Apr 2022 08:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 05 Apr 2022 08:35 AM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का आज 13वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। दोनों टीमें इस सीजन में अभी तक दो-दो मैच खेल चुकी हैं।

विज्ञापन
RR vs RCB IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match 13 Online
रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का आज 13वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। दोनों टीमें इस सीजन में अभी तक दो-दो मैच खेल चुकी हैं। संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान ने शुरू के दोनों मैच जीते और इस वक्त अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है वहीं फाफ डुप्लेसिस के नेतृत्व में बैंगलोर को पहले मैच में हार के बाद दूसरे में जीत नसीब हुई। दोनों टीमें पिछले मैच में जीतकर आई हैं और ऐसे में वे अपने जीत के सफर को जारी रखना चाहेंगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

विज्ञापन

कब होगा राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला? 

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मंगलवार यानी पांच अप्रैल को मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा राजस्थान और बैंगलोर के बीच मैच?

राजस्थान और बैंगलोर के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगी राजस्थान और बैंगलोर की भिड़ंत?

राजस्थान और बैंगलोर मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

राजस्थान और बैंगलोर मैच के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

आईपीएल के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 

संभावित एकादश

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
फाफ डुप्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदेत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed