फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

RR vs LSG Playing 11: राजस्थान रॉयल्स को जीत की तलाश, लखनऊ सुपर जाएंट्स से मिलेगी चुनौती; सैमसन पर होगी नजरें

Sat, 19 Apr 2025 12:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction: कप्तान संजू सैमसन पिछले मैच में बाजू में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनकी उपलब्धता संदिग्ध है। टीम को उनके स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
RR vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
संजू सैमसन - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदर्शन में निरंतरता के लिए जूझ रही राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल के मुकाबले में लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से उतरेगी। सात मैचों में महज दो जीत के बाद रॉयल्स तालिका में आठवें स्थान पर है। पिछले मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में हराया था। रॉयल्स को इस हार को भुलाकर अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम पर जीत के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति बेहतर करनी होगी। 
विज्ञापन

सैमसन के खेलने पर संशय
गेंदबाजी और बल्लेबाजी में निरंतरता के अभाव से जूझ रही रॉयल्स टीम लय नहीं पकड़ पाई है। कप्तान संजू सैमसन पिछले मैच में बाजू में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनकी उपलब्धता संदिग्ध है। टीम को उनके स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार है। रॉयल्स की बल्लेबाजी अभी तक नाकाम रही है और मध्यक्रम दबाव में चल नहीं पाया है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए हैं, लेकिन देखना होगा कि क्या वे इस लय को कायम रख पाते हैं। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 66 रन बनाने के बाद से सैमसन का बल्ला भी खामोश है। उनके और जायसवाल के फॉर्म पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। रॉयल्स के बल्लेबाजों का सामना शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाजों से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरन शानदार फॉर्म में 
दूसरी ओर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हारने के बावजूद लखनऊ बेहतर स्थिति में है। सात में से चार मैच जीतकर टीम पांचवें स्थान पर है। लखनऊ के बल्लेबाजों खासकर निकोलस पूरन (सात मैचों में 357 रन) और मिचेल मार्श (छह मैचों में 295 रन) ने धमाल मचा रखा है। बल्लेबाजों की सूची में पूरन पहले और मार्श तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम ने भी रन बनाए हैं। हालांकि उनके हमवतन डेविड मिलर अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। चेन्नई के खिलाफ कप्तान पंत ने भी 49 गेंद में 63 रन बनाकर हाथ खोले हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कोच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन के बीच चल रही है अनबन? वायरल वीडियो से मचा कोहराम; RR में टेंशन    
विज्ञापन

मयंक के जुड़ने से आएगी लखनऊ की रफ्तार में धार
शुरुआत में लखनऊ की कमजोर कड़ी उसके गेंदबाज थे लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत के सबसे तेज गेंदबाज मयंक यादव टीम से जुड़ गए हैं हालांकि टीम प्रबंधन सेंटर आफ एक्सीलेंस से उनके फिटनेस सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहा है।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह। 

आइए जानते हैं राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 19 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed